Bhopal: भोपाल में लव जिहाद का मामला सामने आने के बाद सकल हिंदू समाज ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. साथ ही 2 मई की शाम बड़ी संख्या में युवतियां मांग के समर्थन में सड़कों पर उतरी.
मध्य प्रदेश के रायगढ़ जिले में प्रेमी युगल का शव एक ही फंदे पर झूलता मिला. दोनों ही पहले से शादीशुदा थे
जांच में पाया गया कि साल 2015 में फर्जी चालान मामले में जिस अधिकारी पर आरोप लगाया गया, उस अधिकारी ने 23 करोड रुपए की रिकवरी कराई थी. उसके बाद एक भी आबकारी अधिकारी पिछले 10 साल में विभाग को 23 रुपये की रिकवरी भी नहीं करवा सके हैं.
मध्य प्रदेश के भिंड में लाठी-डंडों के साथ शख्स को घेरकर खड़े कार सवार बदमाश BJP विधायक अंबरीश शर्मा को देखते ही भाग गए. मामला भिंड के लहार विधानसभा क्षेत्र का है.
MP News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक नाबालिग के अपहरण और गैंगरेप केस में पुलिस उलझ गई है. नाबालिग से अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों ने गैंगरेप किया, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया है. वहीं, इस केस में डिप्टी जेलर पर किडनैप करने के आरोप हैं.
लव जिहाद से सवाब मिलने वाली बात पर भोपाल से BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'अगर लव जिहाद और गैंगरेप से सवाब मिलता है तो आरोपियों को कब्रिस्तान पहुंचा देना चाहिए.
मध्य प्रदेश के इंदौर में संथारा दिलाने का मामला सामने आया है. बच्ची एक साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थी. जैन मुनिश्री के सुझाव के बाद माता-पिता ने 21 मार्च को वियाना को संथारा दिलवाया था. जिसके बारे में माता-पिता ने डेढ़ महीने बाद जानकारी दी.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में मुस्लिम युवक के खुद को हिंदू बताकर महिला से शादी करने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि समीर खान ने खुद को समीर तिवारी बताकर पहले तो प्रेम जाल में फंसाया और फिर हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए.
देशभर में मौसम ने अचानक करवट ली है. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरने का पूर्वानुमान लगाया है.