MP Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा. फिलहाल अफगानिस्तान और पंजाब में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय है. वहीं पूर्वी राजस्थान में एमपी बॉर्डर के पास साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है.
आरोप है कि यहां कार्यरत महिला प्रहरी कमला शर्मा के अकाउंट से पुरुष प्रहरी शरीफ खान के बेटों ने पैसे निकाले थे. कमला शर्मा का आरोप है कि उसका पोता अमन शर्मा अपने पिता के मोबाइल से यूपीआई इस्तेमाल कर रहा था.
जहां कई लोग दोनों हाथ होने के बावजूद काम से जी चुराते नजर आते हैं, वहीं संतकुमार मिश्रा कंप्यूटर टाइपिंग, कलम से लेखन, फाइलों का संधारण और अन्य विभागीय कार्य पूरी कुशलता और जिम्मेदारी के साथ करते हैं.
राज्य सरकार ने शहर के दीर्घकालीन विकास के लिए सीमाएं बढ़ाईं हैं. ग्राम निवेश विभाग की अधिसूचना के मुताबिक रीवा के आसपास के गांवों और क्षेत्रों को शामिल किया गया.
आर्थिक सहायता 10 लाख रुपये होने के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म कर दिया है. घायलों को 2-2 लाख और मामूली रूप से घायल लोगों को एक लाख रुपये देने का ऐलान किया गया है.
MP News: एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को और एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
मंत्री तुलसी सिलावट ने विजय शाह के बयान पर तो पल्ला झाड़ लिया लेकिन उन्होंने फूल सिंह बरैया के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. तुलसी सिलावट ने कहा, 'फूल सिंह बरैया के बयान की जितनी निंदा की जाए, उतना कम है. यह ओछी राजनीति का प्रतीक है.'
MP News: मध्य प्रदेश PCC चीफ जीतू पटवारी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP सरकार का झूठा धर्म प्रेम है.
Jabalpur News: अभि पटेल जबलपुर के महाकौशल कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है और नरसिंहपुर जिले के विक्रमपुर गांव का रहने वाला है. आरोपी युवक की लोकेशन लेने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Rewa News: मध्य प्रदेश में रीवा के रहने वाले रिटायर्ड ज्वाइंट कलेक्टर मोहनलाल द्विवेदी मेडिकल साइंस के लिए चुनौती बन बैठे हैं. वे करीब 50 सालों से सोए ही नहीं हैं.