पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 86 रन बनाए हैं. भारत के लिए ऋषभ पंत 0 और शुभमन गिल 31 रन बनाकर नॉट आउट हैं.
बेंगलुरु और पुणे टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम इस सीरीज को पहले ही गवा चुकी है. WTC पॉइंट्स टेबल पर भारतीय टीम को पहले दो मैच गवाकर तगड़ा झटका लगा है. अब फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम को यह मैच जीतना होगा.
विराट कोहली ने रिटेंशन के बाद कहा, 'हर कोई जानता है कि आरसीबी मेरे लिए क्या मायने रखती है. इतने सालों में यह एक बहुत ही खास रिश्ता रहा है, जो लगातार मजबूत हो रहा है. आरसीबी के लिए खेलते हुए मैंने जो अनुभव किया है, वह वाकई बहुत खास है.
IPL 2025: ऋषभ पंत ने आईपीएल में अब तक कुल 111 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 110 पारियों में 35.31 की औसत से 3284 रन बनाए हैं. पंत के नाम आईपीएल में एक शतक और 18 अर्धशतक दर्ज हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जा रहा है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है.
रिटेंशन की इस सूची में सबसे बड़ी बात यह रही कि ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, और फाफ डु प्लेसिस को उनकी फ्रेंचाइजी टीमों ने रिटेन नहीं किया. ये सभी खिलाड़ी पिछले सीजन में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर चुके हैं.
बीसीसीआई ने नया नियम जारी किया है, जिसमें टीमें ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है. यदि कोई फ्रेंचाइजी 6 से कम खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उन्हें नीलामी के दौरान RTM कार्ड का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.
मंधाना भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक (8) लगाने वाली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिन्होंने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा. मिताली ने अपने करियर में 232 वनडे मैचों में 7 शतक लगाए थे, जबकि मंधाना ने यह उपलब्धि अपने 88वें मैच में ही हासिल कर ली.
राणा को हाल ही में भारत की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की टीम में शामिल किया गया है. इस सीरीज में वे जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा होंगे.
रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ जाएंगे, जो 11 नवंबर को शुरू होने वाला है. ऐसे में गंभीर साउथ अफ्रीका दौरे में भारतीय टीम के साथ नहीं जा सकेंगे.