सोशल मीडिया पर भारतीय बल्लेबाज करुण नायर की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें नायर भावुक नजर आ रहे हैं और केएल राहुल उन्हें शांत कराते नजर आ रहे हैं.
तीसरे दिन इंग्लैंड के लिए ओली पोप और जो रूट पारी की शुरुआत करेंगे. दूसरे दिन इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की और 2 विकेट गवाकर डकेट की 94 और क्रॉली की 84 रन की पारी के दम पर 225 रन बना लिए हैं.
भारत के लिए मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू कर रहे अंशुल कंबोज ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शानदार शुरुआत की है. उन्होंने खतरनाक दिख रहे डकेट को आउट कर बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.
टीम के उपकप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने इस मैदान पर बड़ा हौसला दिखाया है. कल पैर में चोट लगने के बाद भी पंत आज बल्लेबाजी के लिए उतरे. उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
बीसीसीआई ने 2026 दौरे का शेड्यूल जारी कर दिया है. भारतीय टीम जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी और 5 टी20 और 3 वनडे की दो लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेगी.
पहले दिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 4 विकेट गवाकर 264 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर दूसरे दिन भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे.
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बीबीसी स्पोर्ट्स से कहा, "मुझे यह बात पसंद नहीं है कि खेल में चार दिन बचे हैं, एक शानदार सीरीज में चार दिन के खेल में हम 10 बनाम 11 का मुकाबला करने जा रहे हैं."
पहले दिन टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को पैर में बड़ी चोट लग गई. जिसके बाद वह मैदान पर नहीं लौटे.
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बल्लेबाजी करने उतरे हैं. इस दौरान एक रोचक वाक्या देखने को मिला. भारतीय ओपनर जायसवाल का बैट वोक्स की घातक गेंदबाजी के सामने ढेर हो गया.
इस मैच में युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहे हैं. हरियाणा के करनाल से आने वाले इस युवा ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया है और अब उनको सीनियर टीम में मौका मिला है.