CG News: दुर्ग में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, एक बच्‍चे समेत 4 की मौत

CG News: कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है.
Gas cylinder explodes in Durg.

दुर्ग में फटा गैस सिलेंडर

CG News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार को गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया. कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई. मृतकों में डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई. हादसे में जान गवाने वाले सभी मृतकों के परिजनों को सरकार ने पांच-पांच लाख रुपए देने का ऐलान किया.

हादसे पर सीएम विष्‍णु देव साय ने भी दुख जताया है. सीएम ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्स पर पोस्‍ट करके मृतकों को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.

अचानक धमाके के बाद फैली आग

बताया जा रहा है कि कुम्हारी स्थित एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते पूरे घर में आग फैल गई. आग इतनी तेजी से भड़की कि घर के अंदर मौजूद लोग बाहर निकलने का मौका नहीं पा सके. कुछ ही देर में पूरा मकान आग की चपेट में आ गया.

लोगों ने बचाने की कोशिश की

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी. काफी मशक्कत के बाद जब आग पर काबू पाया गया तो घर के भीतर से चार लोगों के शव बरामद किए गए. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढे़ं- CG News: छत्तीसगढ़ बोर्ड हिंदी पेपर लीक का मास्टरमाइंड NSUI नेता गिरफ्तार, छात्रों से 3 हजार लेकर बेचता था प्रश्नपत्र

ज़रूर पढ़ें