कांकेर के पखांजूर में 5 किलो का टिफिन बम बरामद, सुरक्षा बलों के लिए नक्सलियों ने लगाया था, BSF ने डिफ्यूज किया

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकमीटोला और आलदंड के बीच पहाड़ी रास्ते पर बम को बरामद किया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से टल गई.
कांकेर के पखांजूर में 5 किलो का टिफिन बम बरामद.

5 kg tiffin bomb recovered in Pakhanjoor, Kanker.

CG News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में सुरक्षा बलों ने 5 किलों का टिफिन बरामद किया है. टिफिन बम को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से छिपाया था. सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने टेकमीटोला और आलदंड के बीच पहाड़ी रास्ते पर बम को बरामद किया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से बड़ी घटना होने से टल गई. बीएसएफ की बीडीएस टीम ने बम को डिफ्यूज किया है.

डेड लाइन के आखिरी दिन 9 नक्सलियों ने किया था सरेंडर

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डेड लाइन के आखिरी दिन कांकेर, दंतेवाड़ा और सुकमा में 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. सभी नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था. इनमें सुकमा में सरेंडर करने वाली दो महिला नक्सली भी शामिल हैं. इनके पास से 2 AK-47, एक LMG और 3 राइफल और 10 लाख रुपये कैश बरामद हुआ था.

देश से खत्म हुआ नक्सलवाद!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खत्म करने की घोषणा की थी. जिसके बाद से लगातार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ देखी गई थी. इस दौरान सैकड़ों नक्सली मारे गए और कई नक्सलियों ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया. छत्तीसगढ़ में लगभग सभी बड़े ईनामी नक्सली या तो सरेंडर कर चुके हैं या फिर मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं.

ये भी पढे़ं: CG News: सरगुजा में पेट्रोल-डीजल संकट गहराया, 95% पंप हुए ड्राई, इंडियन ऑयल और एचपी के पंपों ने रोकी सप्‍लाई

ज़रूर पढ़ें