राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, विनायक शर्मा बने MCB जिले के अपर कलेक्टर, देखें लिस्ट
महानदी भवन
CG News: राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश जारी किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक विनायक शर्मा को MCB जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है.
राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर
छत्तीसगढ़ संवाद के महाप्रबंधक विनायक शर्मा को MCB जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है. जांजगीर जिले के संयुक्त कलेक्टर ममता यादव बिलासपुर की संयुक्त कलेक्टर बनी. सारंगढ़-बिलाईगढ़ की संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, जांजगीर जिले की संयुक्त कलेक्टर बनी. डिप्टी कलेक्टर अशोक कुमार मार्बल को कांकेर से सारंगढ़ भेजा गया है. गीता रायस्त, डिप्टी कलेक्टर कबीरधाम को उपायुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग बनाया गया. वहीं उपायुक्त माधुरी सोम ठाकुर को संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग की जगह कोरबा का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है.
यहां देखें लिस्ट
IAS रजत कुमार बने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव
IAS रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया. रजत कुमार फिलहाल उद्योग और वाणिज्य विभाग के सचिव हैं. रजत कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. राज्य शासन ने अपने आदेश में आईएएस रजत कुमार को सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपते हुए आईएएस मुकेश कुमार बंसल को इस अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया…