CG News: बालोद में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 महिलाओं की मौके पर मौत, कई लोग घायल

CG News: बालोद जिले में रविवार की रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. बालोद जिले में मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई
CG News

बालोद में सड़क हादसा

CG News: बालोद जिले में रविवार की रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. बालोद जिले में मंगचुवा थाना क्षेत्र के भंवरमला स्थित नेतामटोला मोड़ के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनाई देने लगी. जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब साढ़े 8 बजे की बताई जा रही है.

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 महिलाओं की मौके पर मौत

बताया जा रहा है कि सभी लोग पद्देटोला गांव से एक नामकरण समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. समारोह समाप्त होने के बाद, जब सभी लोग एक पिकअप ट्रक में वापस लौट रहे थे तो एक मोड़ पर ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिससे गाड़ी पलट गई. जैसे ही गाड़ी पलटी मौके पर चीख-पुकार मच गई. इस दौरान 2 महिलाओं की मौत हो गई. मृतकों की पहचान मन बाई और नंदिनी के रूप में हुई है. दोनों ही मृतिकाएं पद्देटोला की निवासी थी. इसके अलावा, वाहन में सवार दर्जन भर से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- CG News: रायपुर के गुड़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध, कांग्रेस-भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस बल भी तैनात

कई लोग घायल

इस भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही, मंगचुआ पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय निवासियों की सहायता से राहत कार्य शुरू कर दिया. सभी घायलों को लोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

ज़रूर पढ़ें