Bilaspur News: मस्तूरी गोलीकांड मामले में कांग्रेस नेता अकबर खान गिरफ्तार, नीतेश सिंह की हत्या के लिए दी थी 1 लाख की सुपारी

Bilaspur News: पुलिस ने गोलीकांड के मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए का पिछले 24 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 5 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है
bilaspur masturi firing case akbar khan arrested

बिलासपुर: मस्तूरी गोलीकांड मामले में पुलिस ने आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार किया

Bilaspur News: मस्तूरी गोलीकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर सिंह को गिरफ्तार किया है. अकबर सिंह पर आरोप है कि उसने नीतेश सिंह की हत्या करवाने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी. पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला 28 अक्तूबर का है, जब कांग्रेस नेता और मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह अपने निजी कार्यालय में मौजूद थे. इसी बीच दो नकाबपोश बाइक से आए और नीतेश पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. वहां मौजूद पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह और राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह को गोली लगी, वहीं इस हमले में नीतेश सिंह बाल-बाल बच गए. घायलों को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है.

मास्टरमाइंड गिरफ्तार किया गया

पुलिस ने गोलीकांड के मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए का पिछले 24 घंटे में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने 5 पिस्टल और कट्टा बरामद किया है. हथियारों को हाईवे के किनारे छिपा रखे थे. ये भी खुलासा हुआ है कि मास्टरमाइंड अनंत का संपर्क उत्तर प्रदेश के पशु तस्करों और अवैध हथियार तस्करों से है.

ये भी पढ़ें: PM Modi ने 3150 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड हाईवे की रखी आधारशिला, छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी

राजनीति और स्थायित्व बनी वजह

पुलिस जांच से मिली जानकारी के अनुसार नीतेश सिंह और तारकेश्वर पाटले के बीच राजनीति और जमीन के कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था. तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय ने विश्वजीत को सुपारी दी. एक अन्. कांग्रेस नेता अकबर सिंह ने लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवाया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें