पानी समझकर मासूम ने पी लिया महुआ शराब, अस्पताल में थम गई सांसें
मौत (प्रतिकात्मक)
अंबिकापुर. खेल-खेल में तीन साल के अबोध बालक ने पानी समझकर महुआ शराब का सेवन कर लिया. परिजन उसे मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे. जहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने बताया कि कोरबा के कोरबी दुलापुर काशीमुड़ा पसान निवासी शिवलाल सिंह का तीन वर्षीय पुत्र मनीष कुमार 29 सितंबर को खेल-खेल में घर के एक कोने में रखा प्लास्टिक की बोतल में महुआ शराब को पानी समझकर पी लिया.
मां घर का काम कर रही थी और पिता काम से बाहर गया हुआ था. मासूम के द्वारा उल्टी किए जाने पर मां जब समीप पहुंची तो उसकी आंखे फटी की फटी रह गई. महुआ शराब का गंध आ रहा था और मासूम लड़खड़ाते हुए गिर गया था. शाम को पिता काम से लौटा और अगले दिन मासूम को खड़गवां अस्पताल लेकर पहुंचे.
जहां चिकित्सकों ने उसे चिरमिरी अस्पताल रेफर कर दिया था. जहां उपचार के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने अम्बिकापुर मेडिकल कालेज चिकित्सालय रेफर कर दिया. परिजन उसे मेडिकल कालेज चिकित्सालय लेकर पहुंचे थे. जहां उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया.
ये खबर भी जरूर पढ़ेंः छत्तीसगढ़ः विवादों में ‘रावण’… टेंडर और दो जगह दहन को लेकर घमासान