CG News: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, बिलासपुर-रायपुर रूट की 10 मेमू गाड़ियां हुईं रद्द, देखें लिस्ट

CG News: निपनिया-भाटापारा रेल सेक्शन में सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि 25, 26, 28 तथा 29 जून को इस रूट की करीब 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
trains cancelled

फाइल फोटो

CG News: अगर आप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत सफर का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल इस रूट पर स्थित लेवल क्रॉसिंग क्रमांक 380 पर रोड अंडरब्रिज (RUB) का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसके तहत रिलिविंग गर्डर के डी-लांचिंग कार्य के लिए रेलवे द्वारा ‘ट्रैफिक सह पावर ब्लॉक’ लिया जा रहा है. यही वजह है कि निपनिया-भाटापारा रूट की कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

रेलवे ने ब्लॉक के बारे दी जानकारी

रेलवे के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला ब्लॉक बुधवार की रात 10 बजे से देर रात 2 बजे तक (4 घंटे) लिया गया. वहीं दूसरा ब्लॉक 28 जून की रात 11 बजे से 29 जून की सुबह 2:30 बजे तक रहेगा. गौरतलब है कि रेलवे द्वारा केवल उन्हीं ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है जो ब्लॉक की अवधि के दौरान प्रभावित सेक्शन से होकर गुजरती है.

ये रही ट्रेनों की सूची-

25 व 28 जून को रद रहने वाली ट्रेनें

  • 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
  • 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर

26 व 29 जून को रद रहने वाली ट्रेनें

  • 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर

28 जून को रद रहने वाली ट्रेनें

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर
  • 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ में मिल गया हीरों का भंडार! 200 टन मलबे की जांच में मिले 5 बेशकीमती डायमंड, जानें कीमत

ज़रूर पढ़ें