Stone-Pelting in Bilaspur Clash: बिलासपुर में देर रात भयंकर बवाल… धारा 144 लागू, देखें Ground Report

Bilaspur stone pelting: बिलासपुर. शहर में शुक्रवार शाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो समुदायों के कुछ युवकों के बीच हुए विवाद व मारपीट ने देर रात को हिंसक झड़प का रूप ले लिया.

Bilaspur stone pelting: बिलासपुर. शहर में शुक्रवार शाम सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में दो समुदायों के कुछ युवकों के बीच हुए विवाद व मारपीट ने देर रात को हिंसक झड़प का रूप ले लिया. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र से चंद मीटर की दूरी पर खपरगंज इलाके में तनाव इतना बढ़ा कि पथराव होने लगा, जिसमें पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं. इसके बाद हालात पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने अश्रु गैस के गोले भी छोड़े. एसएसपी रजनेश सिंह ने खुद मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला है. आधी रात बाद तक भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू में करने का प्रयास किया जा रहा था. अब यहां बिलासपुर पुलिस ने धारा 144 लागू कर दी है.

क्या कहा प्रत्यक्षदर्शियों ने ?

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलाके से गुजरने के दौरान युवकों के दो गुटों में आपस में बहस के बाद मारपीट हो गई थी. इसके बाद मामला बढ़ता गया और दोनों पक्षों के लोगों की संख्या बढ़ गई. इसके बाद वहां पर दोनों ओर से पथराव होने लगा. इसमें कई लोगों के जख्मी होने की बात कही गई है. घटना की सूचना फैलने के बाद वहां पर युवकों की भीड़ भी बढ़ती चली गई, इससे शुरू में पुलिस बल कम होने के कारण हालात पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा था. सिटी कोतवाली थाने के पास हुए इस उपद्रव के बीच थाना परिसर में भी भारी जमावड़ा हो गया. भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. इलाके में आधी रात तक तनाव की स्थिति रही, हालांकि पुलिस ने भीड़ को समझाने के साथ ही हालात पर नियंत्रण पाने का दावा किया है.

रात में कलेक्टर संजय अग्रवाल के साथ एसएसपी रजनेश सिंह खुद सिविल लाइन थाना में बैठ कर एक पक्ष के लोगों से बातचीत कर समझाने का प्रयास कर रहे थे. थाना के सामने से लेकर गोलबाजार और सदरबाजार तक युवकों का काफी हुजूम एकत्रित था. इसी भीड़ को हटाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ रही थी. आधी रात तक जिले के सभी थानों का पुलिस बल बिलासपुर बुला लिया गया था और प्रभावित इलाकों में भारी बल तैनात कर आवाजाही रोकी जा रही थी. जाने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी गई थी.

आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करेंगेः पुलिस

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रात में ही दोषियों की पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास की जा रही है. इलाके में करीब तीन घंटे तक समूह में घूम रहे युवकों के कारण तनाव की नौबत आती रही. कुछ जगह से पत्थर चल रहे थे, जिसमें एक पक्ष के युवक बुरी तरह जख्मी हो गए थे, इनकी संख्या दर्जनभर से अधिक होने की बात कही गई है. इसे लेकर भी एक संगठन के लोग आक्रोशित हो रहे थे. रात एक बजे दूसरे पक्ष के लोग सड़क से नदारद हो चुके थे, पर सड़क से एक पक्ष के लोग हटने को तैयार नहीं हो रहे थे. भारी पुलिस बल आने के बाद 1.30 बजे इलाके से भीड़ को तितर बितर कर दिया.

ज़रूर पढ़ें