VIDEO: बारिश के पानी में डूबा बिलासपुर! पूरा शहर जलमग्न, कई इलाकों में ब्लैकआउट, बाढ़ जैसे हालात

City Faces Flood Crisis video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है. शहर के हर इलाके में पानी भर गया है. सरकंडा और चांटीडीह के नीचले इलाके में कई लोगों का रेस्क्यू किया गया. कई जगह से ट्रांसफार्मर भी डूब गए है. जिससे ब्लैकआउट की स्थिति है.
CG News

City Faces Flood Crisis video: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए है. शहर के हर इलाके में पानी भर गया है. सरकंडा और चांटीडीह के नीचले इलाके में कई लोगों का रेस्क्यू किया गया. कई जगह से ट्रांसफार्मर भी डूब गए है. जिससे ब्लैकआउट की स्थिति है.

बारिश के पानी में डूबा बिलासपुर

गुरुवार दोपहर से बिलासपुर में लगातार बारिश हो रही है. रात में मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को तरबतर कर दिया. लगातार तेज बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों पर नाले का पानी बहने लगा, जबकि निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. रातभर हुई बारिश से शहर के कई मोहल्लों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर पानी भर गया. कई जगह सड़क और नाले का अंतर खत्म हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

इन इलाकों में भरा पानी

कुदुदंड, व्यापार विहार, सरकंडा, मंगला, तारबहार और कस्तूरबा नगर जैसे मुख्य रिहायशी इलाकों में पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस गया है। सड़कों पर कमर तक पानी जमा होने के कारण वाहन पूरी तरह बंद पड़ गए हैं, और लोग जान जोखिम में डालकर कमर भर पानी में पैदल चलने को मजबूर हैं. हालात इस कदर बेकाबू हो चुके हैं कि कई निचली बस्तियों के लोग अब छतों पर शरण लिए हुए हैं और प्रशासन से सुरक्षित बाहर निकलने के लिए नावों की मांग कर रहे हैं.

कलेक्टर ने जारी किया छुट्टी का आदेश

कलेक्टर के बंगले में भी पानी भर गया है, जहां नगर निगम की टीम जल निकासी में जुटी हुई है. वहीं, निचले इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है. वहीं हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से त्वरित आदेश जारी कर स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

ये भी पढ़ें- महतारी वंदन योजना से कटे डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं के नाम, रायपुर में सबसे ज्यादा, कहीं आपका नाम तो नहीं?

ज़रूर पढ़ें