Bilaspur News: इस वजह से टावर पर चढ़ा युवक, घंटों तक किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर जो हुआ..

Bilaspur News: बिलासपुर में भाई से विवाद के बाद 32 वर्षीय कुंदन केसरी बिजली टावर पर चढ़ गया, 2 घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. मोहल्लेवासियों की समझाइश के बाद युवक नीचे उतरा, पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों के हवाले किया.
bilaspur news

bilaspur news

बिलासपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के दयालबंद में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भाई से विवाद के बाद नाराज एक युवक घर से निकलकर बिजली के टावर पर जा चढ़ा. युवक को ऊंचाई पर बैठा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. करीब दो घंटे तक मोहल्लेवासी उसे समझाकर नीचे उतरने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह टावर से नीचे आने को तैयार नहीं हुआ. आखिरकार मोहल्ले के ही दो युवकों ने बातचीत कर किसी तरह उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

युवक को थाने लेकर गई पुलिस

इसके बाद पुलिस युवक को थाने लेकर गई और पूछताछ के बाद उसे परिजन के हवाले कर दिया. दयालबंद स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे रहने वाले कुंदन केसरी 32 वर्ष, पिता कमल केसरी का शनिवार को किसी बात को लेकर अपने भाई से विवाद हो गया. विवाद के बाद कुंदन काफी नाराज हो गया और घर से निकल गया. कुछ देर बाद वह नदी किनारे गुरुनानक स्कूल के पास स्थित बिजली के टावर पर चढ़ गया. युवक को टावर पर चढ़ा देखकर आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

मोहल्लेवासी भी मौके पर पहुंचे

इसके बाद मोहल्लेवासी मौके पर पहुंच गए और कुंदन को नीचे उतरने के लिए समझाने लगे. देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई. लोग लगातार उससे बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए मनाते रहे, लेकिन वह काफी देर तक टावर पर ही बैठा रहा.

दो घंटे तक चला समझाइश का दौर

करीब दो घंटे तक समझाइश का दौर चलता रहा. इस दौरान लोगों की चिंता बढ़ती जा रही थी. बाद में मोहल्ले के दो युवकों ने कुंदन से बातचीत की और उसे भरोसे में लेकर किसी तरह टावर से नीचे उतार लिया. उसके नीचे उतरते ही लोगों ने राहत की सांस ली. पुलिस ने बातचीत के बाद उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया है.

ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने किया सम्मानित

ज़रूर पढ़ें