Bilaspur: एक्शन में यातायात पुलिस, एक ही दिन में 100 से ज्यादा ऑटो चालकों पर की कार्रवाई

Bilaspur Traffic Police Action: बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. यातायात पुलिस की कार्रवाई में 100 से अधिक आटो चालकों पर कार्रवाई की गई.
Bilaspur Traffic Enforcement Drive

Over 100 Auto Drivers Fine: बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. यातायात पुलिस की कार्रवाई में 100 से अधिक आटो चालकों पर कार्रवाई की गई. वहीं पिछले एक माह में कुल 1177 नियम उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी और न्यायालयीन कार्रवाई की गई है.

100 से ज्यादा ऑटो चालकों पर की कार्रवाई

एएसपी रामगोपाल करियारे ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बैठकें लेकर आटो यूनियनों और चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई थी. विशेष रूप से यूनिफार्म पहनकर वाहन चलाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे चालकों की अलग पहचान सुनिश्चित हो सके.

पुलिस का कहना है कि इससे यात्रियों की सुरक्षा भी बढ़ेगी और किसी विवाद या घटना की स्थिति में चालक की पहचान आसान होगी. शराब या अन्य नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी विशेष निगरानी रखी जा रही है.

नियमों के पालन पर दिया गया जोर

आटो चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड अपनाने के लिए पहले ही सात दिन का समय दिया गया था। यातायात पुलिस का मानना है कि यूनिफार्म केवल औपचारिकता नहीं बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और जवाबदेही से जुड़ा कदम है। शहर में रोजाना हजारों लोग आटो सेवा का उपयोग करते हैं, ऐसे में यात्रियों को यह भरोसा होना चाहिए कि वाहन संचालित करने वाला चालक पंजीकृत और पहचान योग्य है. पुलिस का कहना है कि किसी विवाद, दुर्घटना, अपराध या असामाजिक गतिविधि की स्थिति में यूनिफार्म चालक की तत्काल पहचान में मदद करेगी.

ये भी पढ़ें- दुर्ग-बालोद रेलवे लाइन के किनारे चला बुलडोजर, हाई कोर्ट के आदेश पर दुकानें ढहीं, भारी पुलिस बल रहा तैनात

लगातार की जा रही कार्रवाई

यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पिछले एक माह में एक हजार 177 आटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई दर्ज की गई. इनमें बिना यूनिफार्म वाहन संचालन, नियमों की अनदेखी, दस्तावेज संबंधी कमी और अन्य यातायात उल्लंघन शामिल रहे. पुलिस ने बताया कि पहले जागरूकता और समझाइश पर जोर दिया गया.

ज़रूर पढ़ें