Gaurela News: सियाराम गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 471 सिलेंडर जब्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सियाराम गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में गड़बड़ी मिलने पर 433 घरेलू और 38 कमर्शियल समेत कुल 471 सिलेंडर जब्त किए गए.
gaurela news

gaurela news/ image source: vistaar news

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, गौरेला के सियाराम गैस एजेंसी की लंबे समय से भंडारण और वितरण में गड़बड़ी की शिकायत आ रही थी, इस पर अब खाद्य विभाग ने एक्शन लिया है. दरअसल, खाद्य विभाग ने यह कार्रवाई नगर पालिका गौरेला के अध्यक्ष मुकेश दुबे की शिकायत के बाद की है. टीम की अचानक जांच से हड़कंप मच गया. विभाग की टीम ने 471 गैस सिलेंडर जब्त किए हैं.

433 घरेलू सिलेंडर भी हुए जब्त

विभाग ने द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस आदेश, 2000 के तहत कार्रवाई की है. टीम की अचानक जांच से हड़कंप मच गया. खाद्य विभाद द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 14.2 किलो के 433 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए हैं.इनमें इनमें 346 भरे सिलेंडर और करीब 87 खाली सिलेंडर खाली थे. वहीं, घरेलू सिलेंडर से अलग कई कमर्शियल सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं. इनकी संख्या 38 बताई जा रही है, जोकि 19-19 किलो के थे.

कई बार आ चुकी है शिकायत

यह पहली बार नहीं है, विभाग को काफी समय से एजेंसी के खिलाफ शिकायत मिल रही थी. उपभोक्ता काफी समय से परेशान हो रहे थे. जिला खाद्य अधिकारी ने खद बताया है कि, इससे पहले भी जांच के दौरान अनियमितताएं मिलने पर एजेंसी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा चुका है.

स्टॉक बोर्ड नहीं मिला न ही रेट लिस्ट

जांच के दौरान एजेंसी में एक नहीं कई गड़बड़ीयां पाई गईं. बता दें कि, एजेंसी में मुख्य एवं स्टॉक बोर्ड नहीं लगाया गया था. वहीं उपभोक्ताओं के लिए रेट लिस्ट भी सामने नहीं दिखाई गई थी. इसके अलावा आवक-जावक भी सही तरीके से नहीं किया जा रहा था.

ये भी पढ़ें:युवाओं के भरोसे आगे बढ़ेगी BJP, PM मोदी ने देर रात ‘नवीन’ टीम से मुलाकात कर सौंपा बड़ा टास्क

ज़रूर पढ़ें