रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में लगे LHB कोच, अब सुरक्षित और आरामदायक होगी यात्रा
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में पुराने आईसीएफ कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं.
ट्रेन
CG News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन की 26 ट्रेनों में पुराने आईसीएफ कोचों की जगह आधुनिक एलएचबी कोच लगाए गए हैं. रेलवे के मुताबिक, इससे यात्रियों को अधिक बर्थ के साथ बेहतर सुरक्षा, आराम और सुविधाएं मिलेंगी. अब तक जोन की 26 ट्रेनों के 34 रैक को एलएचबी कोच में बदला जा चुका है.
चरणबद्ध तरीके से बदले जा रहे पुराने कोच
रेल प्रशासन ट्रेनों में आईसीएफ यानी इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के पुराने कोचों को हटाकर लिंक हॉफमैन बुश यानी एलएचबी कोच लगाने का काम चरणबद्ध तरीके से कर रहा है. इन कोचों को आधुनिक तकनीक और मजबूत ढांचे के साथ तैयार किया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनकी डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं.
खबर को अपडेट किया जा रहा है…