गर्लफ्रेंड से मिलने एमपी से छत्तीसगढ़ पहुंचा युवक, पैसे खत्म हुए तो खौफनाक तरीके से की कमाई

Raigarh Bike Theft For Girlfriend: एक दिन और बाइक की चोरी हुई. सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने निर्मल की तस्वीर दिखाई. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी.आखिरकार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस कॉलोनी इलाके में वायरलेस सेट के पास देखा गया.
raigarh

रायगढ़

Raigarh Bike Theft For Girlfriend: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्यार के चक्कर में एक युवक ने ऐसा कांड कर दिया, जिसे सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए. दरअसल, मध्य प्रदेश का ग्वालियर निवासी निर्मल धाकड़ अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने रायगढ़ आया था, लेकिन पैसे खत्म होने के बाद उसने बाइक चोरी का रास्ता अपना लिया. पुलिस ने निर्मल को गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला ?

तो पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी निर्मल धाकड़ ग्वालियर के मोरार का रहने वाला है. 12 सितंबर को वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए ग्वालियर से रायगढ़ आया था. यहां पहुंचने के बाद उसके पैसे खत्म हो गए. लेकिन निर्मल ने पैसे कमाने का अजीबो-गरीब रास्ता ढूंढ डाला. खर्च चलाने के लिए उसने बाइक चोरी करनी शुरू कर दी. आरोपी एक चोरी से नहीं रुका. कुल मिलाकर निर्मल ने एक के बाद एक 5 बाइक और स्कूटर चोरी किए.

चोरी का तरीका बेहद अनोखा था

पुलिस के मुताबिक निर्मल की चोरी का तरीक भी बिल्कुल अनोखा था. आरोपी अक्सर उन गाड़ियों को निशाना बनाता था, जिनकी चाबियां मालिक इग्निशन में ही लगी छोड़ देते थे. बाइक चुराने के बाद वह उसे तब तक चलाता था, जब तक उसका पेट्रोल खत्म नहीं हो जाता था, फिर दूसरी बाइक चुरा लेता था. लगातार चोरी को देखते हुए रायगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई.

पुलिस जांच में जुटी

चोरी को पुलिस ने सारियस लिया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. जांच में यह सामने आया कि पांचों जगह पर एक ही शख्स ने चोरी की है. वहीं, एक दिन और बाइक की चोरी हुई. सूचना पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने निर्मल की तस्वीर दिखाई. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर ली. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी.आखिरकार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस कॉलोनी इलाके में वायरलेस सेट के पास देखा गया. पुलिस ने उसका पीछा कर उसे धर दबोचा. पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

नौकरी के लिए दुबई गई Bhopal की युवती को बनाया बंधक, बाहर से ताला, अंदर कैमरे, फिर जो हुआ रोंगटे खड़े कर देगा..

ज़रूर पढ़ें