रायगढ़: महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक को मोहल्ले के लोगों ने बेदर्दी से पीटा, सिर फटने के कारण हुई मौत

छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है. यहां पर एक महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक को लड़की के मोहल्ले के लोगों ने मार-मार के मौत के घाट उतार दिया.
Raigarh news

थाना जूटमिल रायगढ़

छ्त्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर अपनी महिला मित्र से मिलने एक युवक को इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. दरअसल जब युवक अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचा तो लड़की के मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़कर उसको जमकर पीटा. इतनी बेरहमी से मारपीट की कि युवक को सिर और हाथ-पैर में कई जगहों पर गंभीर चोटें आई.

दो लोगों किया गया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है. पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक, सतीगुड़ी चौक निवासी शिवा जब महिला मित्र से मिलने पहुंचा, तो वहां मौजूद राजू महंत, कृष्णा साव और धन्नू निषाद ने उसका कड़ा विरोध किया.

डॉक्टरों ने मृत कर दिया घोषित

तीनों ने उसे वहां आने से मना किया, इस दौरान दोनों के पक्षों के बीच कहासुनी हो गई. धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और तीनों लोगों युवक को पीटना शुरू कर दिया. आरोपियों ने युवक को बड़ी बेदर्दी से जमीन पर पटक-पटककर पीटा. मारपीट के बाद शिवा किसी तरह अपने घर पहुंचा. शिवा की हालत देखते हुए परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

तीसरे आरोपी धन्नू निषाद की तलाश जारी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में चोट लगने से हुआ ‘हेमरेजिक शॉक’ बताया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जूटमिल पुलिस ने 12 सितंबर को हत्या का अपराध दर्ज किया. पुलिस ने आरोपी राजू महंत और कृष्णा साव को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने पूछताछ में जुर्म स्वीकार कर लिया है. फरार तीसरे आरोपी धन्नू निषाद की तलाश जारी है.

ये भी पढे़ं- बिलासपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, प्रयागराज से आई फ्लाइट का लैंडिंग के वक्त टायर फटा

ज़रूर पढ़ें