Chhattisgarh News: बदमाशों के बादशाह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पकड़ा, निकल गई भाईगिरी

सोशल मीडिया में भाईगिरी करना एक युवक को भारी पड़ गया. एक पोस्ट में अपने हाथ में कथित पिस्टल लेकर उसने अपनी तस्वीर पोस्ट की और खुद को बदमाशों का बादशाह बताया. इसके बाद रायगढ़ पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच की तो उक्त पिस्टल जैसे दिखने वाला लाइटर निकला. पढ़ें पूरी खबर विस्तार से...
delhi Crime News

दिल्ली में क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच फायरिंग

इनपुटः अश्वनी मालाकार

Chhattisgarh News: रायगढ़. सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए हथियारों का प्रदर्शन करने का चलन अब युवाओं के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को इंस्टाग्राम पर पिस्टलनुमा वस्तु लेकर रील बनाना भारी पड़ गया. पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद युवक को तलब कर पूछताछ की. जांच में उसके हाथ में दिखाई दे रही पिस्टल असली हथियार नहीं, बल्कि पिस्टल के आकार का लाइटर निकला.

मामला खरसिया थाना क्षेत्र के छोटेमुड़पार का है. स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया. खरसिया एसडीओपी सतीश भार्गव ने पुलिस को वीडियो की तस्दीक कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

ये था आरोपी युवक का पोस्ट

पुलिस टीम ने वीडियो में नजर आ रहे युवक की पहचान खेम सिंह रौतिया (22), पिता गणेश राम, निवासी छोटेमुड़पार के रूप में की. पुलिस ने उसे तलब कर रील के संबंध में पूछताछ की. पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने 28 अगस्त को मोटरसाइकिल पर पिस्टलनुमा लाइटर हाथ में लेकर रील बनाई थी और उसे अपने इंस्टाग्राम खाते पर अपलोड किया था.

पुलिस ने युवक को समझाइश दी कि हथियार या हथियार जैसे दिखने वाली वस्तुओं का सार्वजनिक अथवा सोशल मीडिया पर प्रदर्शन लोगों में भय और गलत संदेश पैदा कर सकता है. इसी दौरान मोहल्ले के लोगों द्वारा शिकायत किए जाने की बात पर युवक के उतावलेपन से व्यवहार करने पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की.

अब मांगी माफी

खरसिया पुलिस ने युवक को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया. इसके बाद धारा 170 बीएनएसएस/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई.

पुलिस ने की सोशल मीडिया यूजर्स से अपील

रायगढ़ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए हथियार या हथियार जैसे दिखने वाले सामान का प्रदर्शन करते हुए रील अथवा वीडियो न बनाएं. इस तरह की गतिविधियों से समाज में भय का माहौल बन सकता है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. पुलिस ने सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक इस्तेमाल करने की अपील की है.

ज़रूर पढ़ें