CG News: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जेपी नड्डा से की अपोलो हाॅस्पिटल की शिकायत, बोले- लोगों को ठीक सुविधा नहीं मिल रही
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपोलो हाॅस्पिटल की व्यवस्था पर उठाए सवाल
CG News: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने अपोलो हॉस्पिटल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिकायत की. भूतपूर्व सैनिकों और आम लोगों को ठीक तरह से सुविधा नहीं मिलने की बात बताई. जिले के स्वास्थ्य अधिकारी खूबचंद बघेल योजना और मुख्यमंत्री सहायता योजना के तहत इलाज के लिए लिख रहे हैं, लेकिन अपोलो हॉस्पिटल यह सुविधा देने को तैयार नहीं है. इसके कारण उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र
ध्यान देने वाली बात यह है कि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस पूरे मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने अपोलो हॉस्पिटल द्वारा योजनाओं के तहत इलाज की सुविधा नहीं देने का उल्लेख किया है और इस पर आवश्यक ध्यान देने का आग्रह किया है.
ये भी पढे़ं- ‘बड़े नेताओं को दूध से मक्खी जैसे निकाल फेंकने का काम कर रही है BJP’, नरोत्तम का टिकट कटने पर भूपेश बघेल ने कसा तंज