CG Local Body Election 2025: 10 नगर निगमों में सभापति चयन के लिए BJP ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें लिस्ट
फाइल फोटो
CG Local Body Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न हो चुके हैं. प्रदेश की सभी 10 नगर निगमों पर जनता ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करते हुए BJP के मेयर चुने हैं. अब इन सभी 10 नगर निगमों में सभापति चयन के लिए BJP ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है. BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ये नियुक्तियां की हैं. देखें पूरी लिस्ट-
नगर निगम में सभापति चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति
छत्तीसगढ़ BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी 10 नगर निगमों में सभापति चयन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. देखें लिस्ट-
नगर निगम का नाम | पर्यवेक्षक का नाम |
नगरपालिक निगम बिलासपुर | संतोष पांडे |
नगरपालिक निगम कोरबा | पुरंदर मिश्रा |
नगरपालिक निगम रायगढ़ | ललित चंद्राकर |
नगरपालिक निगम अंबिकापुर | शिवरतन शर्मा |
नगरपालिक निगम चिरमिरी | गोमती साय |
नगरपातिक निगम रायपुर | धरम लाल कौशिक |
नगरपालिक निगम धमतरी | मोतीलाल साहू |
नगरपालिक निगम दुर्ग | संजय श्रीवास्तव |
नगरपालिक निगम राजनांदगांव | रूपकुमारी चौधरी |
नगरपालिक निगम जगदलपुर | नारायण चंदेल |
छत्तीसगढ़ नगर निगम चुनाव 2025
छत्तीसगढ़ की 14 में से 10 नगर निगमों के लिए चुनाव संपन्न हो चुके हैं. इन सभी 10 नगर निगमों पर BJP ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. जानें कौन कहां से बना मेयर-
नगर निगम का नाम | मेयर का नाम |
नगरपालिक निगम बिलासपुर | पूजा विधानी |
नगरपालिक निगम कोरबा | संजू देवी राजपूत |
नगरपालिक निगम रायगढ़ | जीवर्धन चौहान |
नगरपालिक निगम अंबिकापुर | मंजूषा भगत |
नगरपालिक निगम चिरमिरी | राम नरेश राय |
नगरपातिक निगम रायपुर | मीनल चौबे |
नगरपालिक निगम धमतरी | जगदीश रामू रोहरा |
नगरपालिक निगम दुर्ग | अलका बाघमार |
नगरपालिक निगम राजनांदगांव | मधुसूदन यादव |
नगरपालिक निगम जगदलपुर | संजय पांडे |
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव रिजल्ट 2025
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को वोटिंग हुई थी. राज्य की 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों के लिए कुल 72.19% वोटिंग हुई थी. पुरुषों ने 73.07% मतदान किया, जबकि महिलाओं के वोटिंग का आंकड़ा 71.66% दर्ज हुआ. सबसे ज्यादा 84.97% वोटिंग कोरिया जिले में हुई थी, जबकि सबसे कम 51.37% वोटिंग बिलासपुर जिले में हुई थी. 15 फरवरी को सभी 10 नगर निगमों के नतीजे जारी हुए, जिसमें BJP ने बाजी मारी.
ये भी पढ़ें- CG Panchayat Election: मतदान से पहले बीडीसी के प्रत्याशी की मौत, इलाके में पसरा मातम