पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश, दो महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई है. हालांकि, पुलिस की सजगता से कोशिश पूरी तरह विफल रही. पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है.
CG News

पद्मश्री फूलबासन बाई

CG News: छत्तीसगढ़ की पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश की गई है. हालांकि, पुलिस की सजगता से कोशिश पूरी तरह विफल रही. पुलिस ने इस प्रकरण में दो महिलाओं सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

पद्मश्री फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश

पुलिस चौकी सुकुल दैहान में उनसे पूछताछ की जा रही है. घटना सुबह लगभग 10 बजे की बताई जा रही है. बेमेतरा से आई खुशबू साहू नाम की एक महिला और उसके दो साथियों ने फूलबासन को कुछ जरूरी चर्चा के बहाने घर से बाहर बुलाया. फिर कार में बैठा लिया. जैसे ही कार में फूलबासन बैठी, दरवाजा बंद कर गाड़ी आगे बढ़ा दी गई.

सूझबूझ से बची जान

चेकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा सभी गाड़ियों को चेकिंग किया जा रहा था. जैसे ही गाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने रोका फुलबासन बाई ने पुलिस को इशारा किया कि मेरा किडनैपिंग हो गया है. तत्काल ट्रैफिक पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों महिलाओं को पड़कर चौकी सुकूल देहान पुलिस को सौंप दिया है. चुंकि मामला बड़ा है इसलिए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला क्या है?

ये भी पढ़ें- CG Government Job Scam: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, आरोपी शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

कौन हैं फूलबासन बाई?

  • राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव सुकुलदैहान की 5वीं पास महिला फूलबासन बाई यादव किसी मीसाल के कम नहीं है.
  • फूलबासन कभी अपने गांव में बकरी चराया करती थीं. लेकिन अपनी लगन और मेहनत से उन्होंने एक महिला समूह बनाया जो अब लाखों महिलाओं को राजगार दे रहा है. 
  • फूलबासन बाई ने गांव की महिला से लेकर पद्मश्री हासिल करने तक का सफर तय कर एक मिसाल पेश की है. फूलबासन बाई मां बम्लेश्वरी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष हैं. 
  • इनके इस महिला समूह में दो लाख से अधिक महिलाओं का समूह काम कर रहा है, जो अपने आप में एक मिसाल है.

ज़रूर पढ़ें