CG News: दिल्ली की CM बनीं रेखा गुप्ता, विष्णुदेव साय बोले- Delhi के विकास और सुशासन को मिलेगी नई दिशा
CM विष्णु देव साय
CG News: आज रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं. उन्होंने रामलीला मैदान में CM पद की शपथ ली. रेखा गुप्ता के CM बनने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा मिलेगी.
दिल्ली के विकास और सुशासन को मिलेगी नई दिशा – विष्णुदेव साय
सीएम विष्णुदेव साय ने रेखा गुप्ता को नई दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि यह नई जिम्मेदारी उनके नेतृत्व में दिल्ली के विकास और सुशासन को नई दिशा देगी. मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से भी उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएँ दीं.
रेखा गुप्ता बनी CM, 6 मंत्रियों ने भी शपथ
बता दें कि शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की 9वीं मुख्यमंत्री बनीं.उन्होंने रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ ली. कार्यक्रम में पीएम मोदी, अमित शाह के अलावा बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, डिप्टी सीएम भी मौजूद रहे.
रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इसमें अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल है.