Vistaar NEWS

Crime News: कवर्धा में शराब पीने के विवाद में दोस्त को मारा, समाज ने किया थाने का घेराव, मचा बवाल

CG News

कवर्धा में मर्डर

Crime News: रविवार को कवर्धा के ठाकुर पारा इलाके में दिनदहाड़े मर्डर हो गया. एक युवक ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी. मामूली विवाद में शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद वहां बवाल मच गया.

मामूली झगड़े में दोस्त की हत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, अमन ठाकुर और भैयालाल यादव दोनों आपस में करीबी दोस्त थे. बताया जा रहा है कि वे दिनभर साथ घूमते रहे और बाद में घर में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. पहले बहस और गाली-गलौज हुई, फिर मामला इतना बढ़ गया कि अमन ठाकुर ने भैयालाल यादव पर जानलेवा हमला कर दिया.

खबर में अपडेट जारी है….

Exit mobile version