छत्तीसगढ़ में फिर महंगा हुआ पेट्रोल, 105 रूपए के बार पहुंची कीमत, रायपुर से बिसालपुर तक जानें नया रेट

Petrol Diesel Price CG: देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल की किमत 105 रुपए तक पहुंच गई है.
CG Diesel Petrol Rate Hike

Petrol Diesel Price CG: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण भारत के आम लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है. तेल-गैस की कमी के चलते देश में एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. इस बार पेट्रोल 87 पैसे को डीजल 91 पैसे और महंगा हुआ है. वहीं छत्तीसगढ़ में भी पेट्रोल की किमत 105 रुपए तक पहुंच गई है.

फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम आज सुबह से ही लागू हो गए हैं. इससे पहले 16 मई और 19 मई को पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया गया था. पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद इसकी नई कीमत 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

छत्तीसगढ़ में 105 रुपए के पार पहुंची कीमत

  • ‘गुड रिटर्न्स’ वेबसाइट के अनुसार 23 मई को रायपुर में पेट्रोल की कीमत 105.57 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं एक दिन पहले की बात करें तो कल यानी 22 मई को रायपुर में पेट्रोल की कीमत 105.16 रुपये प्रति लीटर थी. यानी कल के मुकाबले आज पेट्रोल की कीमत में 0.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है. वहीं 3 पैस की बढ़ोतरी के बाद यहां डीजल 97.48 प्रति लीटर बिक रहा है. 
  • इसके अलावा 41 पैसे की बढ़ोतरी के बाद बिलासपुर में 105.57 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल बिक रहा है. वहीं 49 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 98.69 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.
  • बस्तर में डीजल की कीमतों में 96 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. जिसके बाद यहां पेट्रोल 100.16 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं89 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल 107.04 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. नई दरें आज से लागू हो गए है.
  • दंतेवाड़ा में 96 पैसे की बढ़ोतरी के बाद डीजल 100.13 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं 90 पैसे की बढ़ोतरी के बाद यहां पेट्रोल 107 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ में ड्रम और जरीकेन में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर रोक, खाद्य विभाग ने जारी किए निर्देश

तीसरी बार बढ़ें दाम

बता दें कि तेल कंपनियों ने 19 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. इससे पहले 15 मई को भी ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे. अब बार फिर 23 मई को तेल कंपनियों ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

ज़रूर पढ़ें