CG News: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का है स्टॉक

CG News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें सामने आ रही है. इसे लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.
Petrol-Diesel Rate

पेट्रोल-डीजल

CG News: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें सामने आ रही है. इसे लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि राज्य में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है. सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक घबराहट से बचें.

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं

अधिकारियों ने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडारण मौजूद है और आपूर्ति की नियमित साप्ताहिक समीक्षा की जा रही है. राज्य में संचालित 2516 पेट्रोल पंपों और प्रमुख ऑयल कंपनियों के डिपो में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है. मार्च में पेट्रोल की जरूरत के मुकाबले 126 प्रतिशत और डीजल की 183 प्रतिशत आपूर्ति दर्ज की गई, जबकि अप्रैल में भी मांग के अनुरूप सप्लाई जारी है.

कितने दिनों का बचा स्टॉक?

  • खाद्य विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में लगभग 22 दिनों की जरूरत के बराबर पेट्रोल और 15 दिनों की खपत के लिए डीजल उपलब्ध है.
  • विभाग ने कहा कि किसी भी तरह के संकट की स्थिति नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है.
  • जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक के लिए जिलों में आकस्मिक निरीक्षण और छापेमारी भी जारी है.

ये भी पढ़ें- Durg Double Murder: पुलिस आरक्षक के पत्नी-बेटे की निर्मम हत्या, लव-अफेयर का एंगल आया सामने, जानें पूरा मामला

कालाबाजारी रोकने के लिए हो रहा काम

राज्य और जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय हैं, वहीं शिकायतों के लिए विभागीय कॉल सेंटर भी संचालित किया जा रहा है. हाल ही में तीनों ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में औद्योगिक उपभोक्ताओं द्वारा रिटेल आउटलेट से डीजल खरीदने से अस्थायी दबाव बनने की बात सामने आई, जिस पर कंपनियों को मांग के अनुरूप सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

ज़रूर पढ़ें