CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत, राजनांदगांव में 46°C पर पहुंचा पारा, जानें आपके शहर का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इसी के साथ सोमवार से नौतपे की भी शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है.
CG Weather Update

छत्तीसगढ़ का मौसम

Nautapa Scorches CG Today: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है. इसी के साथ सोमवार से नौतपे की भी शुरुआत हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज गर्मी और लू का असर और बढ़ सकता है.

आज से नौतपे की शुरुआत

आज से नौतपे की शुरुआत हो रही है और इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर और तेज होने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज भी भीषण गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है. राजनांदगांव समेत कई जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है. दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. मौसम विभाग ने खासकर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है.

राजनांदगांव में 46°C पर पहुंचा पारा

मौसम विभाग रायपुर केंद्र के मुताबिक राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं दुर्ग में 45 डिग्री और रायपुर के माना एयरपोर्ट में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों में हीटवेव यानी ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की है.

बीते 24 घंटों में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई। रायपुर के लालपुर इलाके में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री और माना एयरपोर्ट में 44.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। बिलासपुर में 44.5 डिग्री, जगदलपुर में 43.1 डिग्री और अंबिकापुर में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 24 डिग्री रिकॉर्ड हुआ.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में फिर महंगा हुआ पेट्रोल, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट, रायपुर से बिलासपुर तक जानें नया रेट

अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

  • मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 से 28 मई तक प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा.
  • 25 और 26 मई को मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.
  • वहीं 26 मई के बाद मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

ज़रूर पढ़ें