CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला रूख, तापमान में गिरावट के आसार, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ मौसम: IMD ने दी बारिश की चेतावनी (Source- ANI)
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख बदल गया है. प्रदेश में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है, जबकि मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए बरसात, तेज हवाओं और गरज-चमक को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है. तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट का अनुमान जताया गया है.
छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट
तेज हवा और गरज-चमक की चेतावनी मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की है. हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे खुले क्षेत्रों, खेतों और पेड़ों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी गई है. कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है, जो मौसम को और अधिक सक्रिय बना सकती है.
इन जिलों में हुई बारिश
सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. गादीरास में 2 सेंटीमीटर वर्षा हुई, जबकि जगरगुंडा, दरभा, लोहांडीगुड़ा और नारायणपुर में 1-1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. वहीं, गर्मी का असर अभी भी बरकरार है. राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर, पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा.
इन जिलों में अलर्ट जारी
प्रदेश के जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में अचानक मौसम बदलने, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें- झारखंड शराब घोटाला मामले में अनिल टुटेजा को राहत, हाई कोर्ट ने शर्तों के साथ दी अग्रिम जमानत
इन जिलों में अलर्ट जारी
प्रदेश के जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में अगले कुछ घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में अचानक मौसम बदलने, तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.