यात्रीगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली 77 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल, इन ट्रेनों के पैसेंजर पर पड़ेगा असर

Chhattisgarh 77 Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत 7 राज्यों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू जैसी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है तो कई डायवर्ट किया गया है.
Special Train

स्‍पेशल ट्रेन

CG Train Cancelled: गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए लोग अक्सर रेल का सफर तय करके एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं. इस बार यात्रियों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है. दरअसल, 8 जून से 19 जून तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी.

ट्रेनों को क्यों कैंसिल किया गया?

बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच लगभग 206 किमी की चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. इसका 180 किमी हिस्सा पूरा हो चुका है. बाकी हिस्सों को पूरा करने के लिए चांपा रेलवे स्टेशन पर विशेष ब्लॉक किया गया है. ये हिस्सा उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़ने वाला अहम हिस्सा है.

इन राज्य के यात्रियों पर पड़ेगा असर

छत्तीसगढ़ के अलावा मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात समेत 7 राज्यों के यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू जैसी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है तो कई डायवर्ट किया गया है.

ये ट्रेनें कैंसिल की गईं

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम कब रहेगी कैंसिल
18113टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस7 से 18 जून
18114बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस8 से 19 जून
18109 / 18110टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस8 से 19 जून
13287दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस12 से 16 जून
13288आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस10 से 14 जून
12833 / 12834अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस11 से 15 जून
12870हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस12 जून
12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 14 जून
22846हटिया-पुणे एक्सप्रेस12, 15 जून
22845पुणे-हटिया एक्सप्रेस14, 17 जून
20813पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस10 जून
20814जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस13 जून
12905पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस10, 11 जून
12906शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस12, 13 जून
22906शालीमार-ओखा एक्सप्रेस16 जून
22512कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस13 जून
22511एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस16 जून
20971उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस13 जून
20972शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस14 जून
22358गया-एलटीटी एक्सप्रेस10 जून
22357एलटीटी-गया एक्सप्रेस12 जून
17321वास्कोडिगामा-जसीडीह एक्सप्रेस12 जून
17322जसीडीह-वास्कोडिगामा एक्सप्रेस15 जून
17005हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस11 जून
17006रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस14 जून
17007चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस9, 13 जून
17008दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस12, 16 जून
20471श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस14 जून
20472पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस17 जून
22830शालीमार-भुज एक्सप्रेस13 जून
22829भुज-शालीमार एक्सप्रेस16 जून
22169रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस10 जून
22170संतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस11 जून
20828संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस10 जून
20827जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस11 जून
12949पोरबंदर-संतरागाछी एक्सप्रेस12 जून
12950संतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस14 जून
20917इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस9 जून
20918पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस11 जून
22909वलसाड-पुरी एक्सप्रेस11 जून
22910पुरी-वलसाड एक्सप्रेस14 जून
22866पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस9 जून
22865एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस11 जून
20822संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस13 जून
20821पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस15 जून
22843बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस12 जून
22844पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस13 जून
13425मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस13 जून
13426सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस15 जून
12767नांदेड़-संतरागाछी एक्सप्रेस15 जून
12768संतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस17 जून
12812हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस12, 13 जून
12811एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस14, 15 जून
20807विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस12, 13 जून
20808अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस3, 14 जून
12251यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस9, 12 जून
12252कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस11, 14 जून
22648तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस11, 15 जून
22647कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस13, 17 जून
12151एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस10, 11 जून
12152शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस12, 13 जून
18477/18478पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस11 से 15 जून

हसदेव एक्सप्रेस पैसेंजर बनकर चलेगी

रेल यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि हसदेव एक्सप्रेस को बिलासपुर और कोरबा के बीच पैसेंजर के तौर पर चलाया जाएगा. वहीं, रेल अधिकारियों का कहना है कि चौथी रेल लाइन के निर्माण के बाद ट्रेन की आवाजाही सुगम हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: CG News: नवा रायपुर का सफर होगा आसान! जल्द सड़कों पर दौड़ेंगी 40 ई-बसें, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

ज़रूर पढ़ें