Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मिली मंज़ूरी, नक्सल क्षेत्र बीजापुर समेत इन जगहों पर बनेगा रेल लाइन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है. जिसके तहत अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी दी गई है.
Chhattisgarh News

फाइल इमेज

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है. जिसके तहत अब सुदूर आदिवासी ज़िला बीजापुर भी रेलवे लाइन से जुड़ेगा केंद्र सरकार द्वारा कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी दी गई है.

रेलवे लाइन से जुड़ेगा बीजापुर, कोरबा से अंबिकापुर रेलवे लाइन को भी मिली मंज़ूरी

प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के फ़ायदे साफ नज़र आ रहे हैं. अब बीजापुर भी तेज़ी से विकास की पटरी पर दौड़ेगा. @RailMinIndia ने छत्तीसगढ़ में दो नई रेलवे लाइनों को मंज़ूरी दी है. इनमें से एक नई रेलवे लाइन महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से छत्तीसगढ़ के बचेली तक, जो बीजापुर से होकर गुज़रेगी, 490 किलोमीटर की होगी. दूसरी 180 किलोमीटर की रेलवे लाइन कोरबा से अंबिकापुर के बीच शुरू होगी, जिसके सर्वे और डीपीआर निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 16.75 करोड़ रुपये की राशि मंज़ूर की है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए गंभीरता से सोचने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें