छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बदलाव, डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी की एंट्री, अग्रवाल-नेताम आउट

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा में कोर ग्रुप का पुनर्गठन समय-समय पर किया जाता रहा है. इस बार कोरग्रुप में जहां कई नए चेहरों को जगह मिली है. वहीं दिग्गज नेता बाहर रखे गए हैं. भाजपा इस बदलाव को जहां संगठन की नियमित प्रक्रिया बता रही है.
chhattisgarh bjp core group deputy cm vijay sharma and minister op Chaudhary entry

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल

CG News: छत्तीसगढ़ भाजपा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई कोरग्रुप में बड़ा बदलाव किया गया है. कोरग्रुप में जहां कई नए चेहरों को एंट्री मिली है. वहीं कई वरिष्ठ नेता कोरग्रुप से बाहर हो गए हैं. छत्तीसगढ़ भाजपा की दो दिनों की मैराथन बैठक में पहले दिन कोरग्रुप की बैठक हुई, लेकिन बैठक से ज्यादा चर्चा कोरग्रुप में हुए बदलाव को लेकर होती रही. बीजेपी कोरग्रुप की बैठक में कई नए चेहरों को एंट्री मिली है. वहीं, बृजमोहन अग्रवाल से लेकर रामविचार नेताम जैसे कई दिग्गज बाहर चले गए हैं.

छत्तीसगढ़ भाजपा के कोरग्रुप में बड़ा बदलाव

  • डिप्टी सीएम और मंत्रियों को कोरग्रुप में एंट्री
  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए.
  • पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, लता उसेंडी को भी जगह मिली.
  • पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा भी कोरग्रुप में शामिल किया गया.
  • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल कोरग्रुप से बाहर कर दिया गया है.
  • मंत्री रामविचार नेताम, पुन्नुलाल मोहिले भी बाहर हो गए हैं.
  • रेणुका सिंह, विक्रम उसेंडी को भी कोरग्रुप से बाहर रखा गया है.
  • भाजपा कोरग्रुप के पुनर्गठन पर प्रदेश में सियासत गरमा गई है.

कांग्रेस ने गुटबाजी का आरोप लगाया

छत्तीसगढ़ भाजपा में कोर ग्रुप का पुनर्गठन समय-समय पर किया जाता रहा है. इस बार कोरग्रुप में जहां कई नए चेहरों को जगह मिली है. वहीं दिग्गज नेता बाहर रखे गए हैं. भाजपा इस बदलाव को जहां संगठन की नियमित प्रक्रिया बता रही है. वहीं अब इसे लेकर सियासत भी खूब हो रही है. कांग्रेस को बैठे बिठाए भाजपा में गुटबाजी और अंतर्कलह का आरोप लगाने का मौका मिल गया है. पीसीसी चीफ दीपक बैज कहते हैं. कोरग्रुप से वरिष्ठ नेताओं को हटाना बताता है कि भाजपा में कितनी गुटबाजी है.

ये भी पढ़ें: PM मोदी की अपील का असर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पायलट और फॉलो गाड़ी उपयोग न करने का लिया फैसला

छत्तीसगढ़ में भाजपा कोरग्रुप को सबसे अहम और निर्णायक समिति माना जाता है. इस समिति में बड़े बदलाव को जहां पीढ़ीगत परिवर्तन माना जा रहा है. वहीं कोरग्रुप में अनुभव और ऊर्जा का समावेश करने की कोशिश भी की गई है. धरातल पर इसका क्या असर देखने मिलता है. कुछ वक्त बाद पता चलेगा लेकिन फिलहाल तो इस बदलाव ने भाजपा के भीतरखाने हलचल जरूर तेज की है.

ज़रूर पढ़ें