CG News: फोन पर गंदी बातें…महिला अधिकारी से सेक्स की डिमांड, आरोपी की तलाश जारी

CG News: राजधानी रायपुर में एक सरकारी महिला अधिकारी से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपी ने फोन कॉल के जरिए न सिर्फ आपत्तिजनक बातें कीं, बल्कि विरोध करने पर अपनी नग्न तस्वीर भी व्हाट्सएप पर भेज दी.
CG News

महिला अधिकारी से अश्लील बातें

CG News: राजधानी रायपुर में एक सरकारी महिला अधिकारी से अश्लील हरकत का मामला सामने आया है. अज्ञात आरोपी ने फोन कॉल के जरिए न सिर्फ आपत्तिजनक बातें कीं, बल्कि विरोध करने पर अपनी नग्न तस्वीर भी व्हाट्सएप पर भेज दी. पीड़िता की शिकायत पर टिकरापारा थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

महिला अधिकारी से अश्लील बात

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड में पदस्थ हैं, उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल और 4 मई की सुबह उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. आरोपी ने फोन पर अश्लील बातें करते हुए सेक्स की डिमांड की और निजी जीवन से जुड़े आपत्तिजनक सवाल पूछे.

व्हाट्सऐप पर भेजी न्यूड फोटो

पीड़िता ने बताया कि, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद मामला यहीं नहीं रुका. 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे. इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया.

पीड़िता परेशान

इस घटना के बाद पीड़िता काफी परेशान है. उन्होंने बताया कि लगातार आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज से उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हो रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रही हैं. उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें- CG Government Job Scam: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 1.5 करोड़ की ठगी, आरोपी शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार, जानें कैसे हुआ खुलासा

आरोपी की तलाश जारी

टिकरापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें