छत्तीसगढ़ पंचायत और निकाय चुनाव रिजल्ट, 5 में से 3 में BJP ने दर्ज की जीत, 2 नगर पंचायत में कांग्रेस ने लहराया परचम
पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट
CG Panchayat and urban body Results Live: छत्तीसगढ़ में आज त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं. पंचायत और निकायों में आम और उप निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से 1 जून को हुआ था. राज्य के नगरीय निकायों में अध्यक्ष के 05 पद और पार्षद के 71 पदों के निर्वाचन के लिए बनाए गए 96 मतदान केन्द्रों में कुल 31 हजार 928 मतदाताओं में से 27 हजार 6 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनावों के लिए बनाए गए 96 मतदान केंद्रों पर 31,928 मतदाताओं में से 27,006 ने अपने वोट डाले. वहीं पंचायत चुनावों के लिए स्थापित 274 मतदान केंद्रों पर 102,797 मतदाताओं में से 79,968 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदाताओं की भागीदारी के मामले में नगरीय निकाय चुनावों में 84.58% और पंचायत चुनावों में 78.61% मतदान दर्ज किया गया. पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट के हाइलाइट्स यहां पढ़ें-