Chhattisgarh: राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन, 52 शिक्षकों को राज्यपाल और CM विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित

Chhattisgarh News: शिक्षक दिवस पर आज राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया. इसमें 52 शिक्षकों को राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया.
Chhattisgarh news

राज्यपाल और सीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित

Chhattisgarh News: शिक्षक दिवस पर आज राजभवन में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया. इसमें 52 शिक्षकों को राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सम्मानित किया.

राज्यपाल और सीएम ने शिक्षकों को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के तीन महान साहित्यिक विभूतियों के नाम पर तीन शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान से नवाजा गया. इनमें बिलासपुर जिले की व्याखाता डॉ. रश्मि सिंह धुर्वे को ’’डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बक्शी स्मृति पुरस्कार’’ से नावाजा गया. कबीरधाम जिले के शिक्षक री राजर्षि पाण्डेय को ’’डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार’’ से नावाजा गया. दुर्ग जिले की उच्च वर्ग शिक्षक डॉ. श्रीमती सरिता साहू को ’’डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार’’ प्रदान किया गया.

ये भी पढ़ें- नक्सली मुठभेड़ पर गृहमंत्री विजय शर्मा बोले- हमारे जवानों में बहुत वीरता है, सही परिणाम निकल रहा है

Chhattisgarh News

राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023-24 से सम्मानित शिक्षक

1. दंतेवाड़ा जिले की व्याख्यात नेहा नाथ और शिक्षक एलबी कुमारी माधुरी उके को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया.

2. इसी प्रकार सरगुजा जिले की प्रधान पाठक कुमारी मधु सोनवानी और व्याख्याता नीतु सिंह यादव, सूरजपुर जिले की व्याख्याता एलबी रीता गिरी और प्रधान पाठक कुमारी विनिता सिंह को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया.

3. बालोद जिले के व्याख्याता एलबी धमेंन्द्र कुमार और व्याख्याता डॉ. भरतलाल साहसी.

4. जशपुर जिले के व्याख्याता एलबी टुमनु गोसाई और अयोध किशोर गुप्ता,

5. सुकमा जिले की प्रधान पाठक जयमाला और हपका मुत्ता,

6. मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के सहायक शिक्षक नीलकंठ कोमरे और अंगद सलामें,

7. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की सहायक शिक्षक स्वप्निल सिंह पवार और शिक्षक एलबी अर्चना सामुएल मसीह,

8. खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के व्याख्याता एलबी मानस साहू और सहायक शिक्षक एलबी महादीप जंघेल,

9. उत्तर बस्तर कांकेर जिले के व्याख्याता सेवक राम निषाद और व्याख्याता एलबी पवन कुमार सेन,

10. कोण्डागांव जिले की व्याख्याता तनुजा देवांगन और उच्च श्रेणी शिक्षक श्रीमती सरस्वती नाग,

11. कोरिया जिले की सहायक शिक्षक एलबी श्वेता सोनी और अर्पणा मिश्रा,

12. राजनांदगांव जिले के व्याख्याता एलबी श्री गोकुल दास जंघेल और श्री जयप्रकाश साहू को राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार से नवाजा गया.

13. राज्यपाल शिक्षक सम्मान पुरस्कार शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक कविता हिरवानी और व्याख्याता लता मानिकपुरी,

14. जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक श्री कामता प्रसाद सिंह,

15. सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सहायक शिक्षक सुनिता यादव और पूनम सिंह साहू,

16. बेमेतरा जिले की सहायक शिक्षक हिमकल्याणी और व्याख्याता भुवनलाल साहू,

17. महासमुंद जिले के व्याख्याता प्रमोद कुमार कन्नौजे और व्याख्याता शैलेन्द्र कुमार नायक,

18. बलरामपुर जिले के शिक्षक श्याम कुमार गुप्ता और प्रधान पाठक विनोद कुमार पंथ,

19. मुंगेली जिले के शिक्षक डॉ. श्री सत्यनारायण तिवारी और प्रधान पाठक जितेन्द्र गेंदले,

20. गरियाबंद जिले के सहायक शिक्षक डिगेश्वर कुमार साहू और उच्च श्रेणी शिक्षक किशोर कुमार निर्मलकर,

21. धमतरी जिले की ज्योति मगर और डॉ. आशीष नायक,

22. रायगढ़ जिले की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी और सुशील कुमार गुप्ता,

23. कोरबा जिले के व्याख्याता, भुपेन्द्र कुमार राठौर और सहायक शिक्षक वसुंधरा कुर्रे,

24. जगदलपुर जिले की व्याख्याता मीरा हिरवानी और मोहम्मद अकबर खान,

25. बीजापुर जिले के प्रधान पाठक पवन कुमार सिन्हा और शिक्षक केम नारायण को राजपाल शिक्षक सम्मान से नवाजा गया.

सभी सम्मानित शिक्षकों को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. प्रदेश के महान साहित्यकारों के नाम पर 3 शिक्षकों को स्मृति पुरस्कार दिया गया. 52 शिक्षकों को राज्यपाल शिक्षक सम्मान सम्मानित किया गया.

ज़रूर पढ़ें