CG Local Body Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी ताकत, प्रशासन की तैयारी पूरी
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव
CG Local Body Election: छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव के लिए कल मतदान होगा. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं. जिसके लिए आज प्रदेश भर में पोलिंग पार्टियों को भी रवाना कर दिया गया है. चुनाव से पहले प्रचार में दोनों ही राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी जहां भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक ने खुद कमान संभाली. वहीं विपक्ष ने भी प्रचार अभियान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है.
निकाय चुनाव के लिए कल वोटिंग
प्रदेश में कल 11 फरवरी को नगरीय निकाय चुनाव होने हैं. जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के साथ ही सुरक्षा बल भी पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है. मतदान दल भी अपने-अपनी ड्यूटी केंद्रों पर रवाना कर दिया गया हैं. नक्सली वाले इलाकों में सुरक्षा बलों पर मतदान संपन्न कराने की चुनौती होगी. ऐसे 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं. बनाए गए है जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी.
ये भी पढ़ें- CG Local Body Election: मतदान के दिन इन जगहों पर रहेगी छुट्टी, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
10 नगर निगमों में होगा चुनाव
प्रदेश में कल 10 नगर निगम, 49 नगरपालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में मतदान होगा. इस बार कुल 44,74,269 मतदाता वोट देंगे. जिनमें से 22,00,525 पुरुष, 22,73,232 महिला और 512 अन्य मतदाता शामिल हैं. नगर निगम चुनाव मतदान के लिए 5,970 मतदान केन्द्र बनाए गए है. जिनमें से 1531 संवेदनशील और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र हैं.
निकाय चुनाव में राजनीतिक पार्टियों ने झोंकी ताकत
रणभूमि में योद्धा जिस तरह अपनी पूरी ताकत झोंक कर युद्ध लड़ता है ठीक उसी तरह महापौर के प्रत्याशी भी इस चुनावी संग्राम में खुद को झोंक चुके हैं. महापौर प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में ताबड़तोड़ रोड शो तो किया ही लेकिन घर-घर पहुंचने तक का प्रयास किया. भाजपा की बात की जाए तो भाजपा ने पूरी रणनीति के साथ नगरी निकाय चुनाव के लिए प्रचार किया अकेले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 नगर निगम में रोड शो किया. मंत्री विधायक और स्थानीय भाजपा नेता प्रत्याशी के समर्थन पर घर-घर जाकर वोट मांगा.. वहीं विपक्ष की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज कमान संभालते हुए अधिकांश नगर निगम में रोड शो जनसभा के माध्यम से पहुंचने का प्रयास किया है. चलिए समीकरण दिखाते हैं 10 नगर निगम कहा किसके बीच में कैसा मुकाबला है..
10 निगमों में ये उम्मीदवार आमने-सामने
बता दें कि निकाय चुनाव में 10 निगम में कुल 79 मेयर प्रत्याशी है. वहीं कुल 1889 पार्षद प्रत्याशी चुनावी मैदान में है.
नगर निगम रायपुर
महापौर पद: दीप्ति प्रमोद शर्मा (कांग्रेस) vs मीनल चौबे (भाजपा)
वार्ड: 70
मतदाता: 506,162 (2,54,771 महिला, 2,51,322 पुरुष)
नगर निगम बिलासपुर
महापौर पद: पूजा विधानी (भाजपा) vs प्रमोद नायक (कांग्रेस)
वार्ड: 70
मतदाता: 506,162
अंबिकापुर नगर निगम
महापौर पद: अजय तिर्की ( कांग्रेस) VS मंजूषा भगत (भाजपा)
वार्ड: 48
मतदाता: 1,21,454
नगर निगम रायगढ़
महापौर पद: जानकी काटजु (कांग्रेस) VS जीवर्धन चौहान (भाजपा)
वार्ड: 48
मतदाता: 1 लाख 40 हजार 884
नगर निगम चिरमिरी
महापौर पद: रामनरेश राय (भाजपा) VS डॉ विनय जायसवाल (कांग्रेस)
मतदाता: 54 हजार 233
वार्ड: 40
नगर निगम दुर्ग
महापौर पद: अलका बाघमार (भाजपा) vs प्रेमलता साहू (कांग्रेस)
वार्ड : 60 वार्ड
मतदाता: 54 हजार 233
नगर निगम कोरबा
महापौर पद: संजू देवी राजपूत (भाजपा) vs ऊषा तिवारी (कांग्रेस)
वार्ड – 67 वार्ड
मतदाता: 259333
नगर निगम धमतरी
महापौर पद: जगदीश रामू रोहरा (भाजपा) VS
वार्ड– 40 वार्ड
मतदाता: 73,033
नगर निगम जगदलपुर
महापौर पद: संजय पांडे (भाजपा) vs मलकीत सिंह गेंदु (कांग्रेस)
वार्ड – 48 वार्ड
मतदाता: 1 लाख 436 वोटर हैं.
नगर निगम राजनांदगांव
महापौर पद: मधुसूदन यादव (भाजपा) vs निखिल द्विवेदी(कांग्रेस)
वार्ड: 51 वार्ड
मतदाता: 135,151