CG Cabinet Meeting: आज सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई. यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय (महानदी भवन) शुरु हुई, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी समेत कई अहम फैसलों पर मुहर लगी.
CG News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. प्रदर्शन के दौरान डांस करती दिखीं कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पलांडुरकर का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ बीजेपी की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है.
Raipur BJP Meeting: साल 2028 के विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. चुनाव में अभी करीब दो साल का वक्त है, लेकिन बीजेपी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है
CG News: भूपेश बघेल ने पूर्व सुरक्षा सलाहकार केपीएस गिल के इंटरव्यू का हवाला देते हुए केंद्र सरकार और गृह मंत्री पर सवाल खड़े किए और बयान को झूठ बताया. इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि दूसरों पर आरोप लगाने से अपने दाग नहीं छिपाए जा सकते.
CG News: राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध किया जा रहा है. यहां कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना समेत बड़ी संख्या में आम जनता प्रदर्शन कर रही है.
CG News: आरंग के भलेरा सहकारी समिति में धान का वजन बढ़ाने के लिए पानी डाला गया है. समिति के कर्मचारियों द्वारा धान की बोरियों में पाइप के जरिए पानी डालकर उन्हें भिगोने का मामला उजागर हुआ है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया. जिसके बाद कलेक्टर गौरव सिंह ने एक्शन लेते हुए जांच टीम का गठन किया है.
CG Board Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल यानी CGBSE की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू हो रही हैं. इस बार 6 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे. राज्यभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं. वहीं स्टूडेंट्स को परीक्षा के दौरान कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
CG Rajya Sabha Election: भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा चुनाव की घोषणा कर दी है. देश के 10 राज्यों की 37 सीटों पर चुनाव होंगे. छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सीटों के लिए मतदान कराया जाएगा. छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद के.टी.एस. तुलसी और फूलोदेवी नेताम का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को पूरा हो रहा है.
CG News: राजधानी रायपुर में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में संगठन की एक बड़ी और अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
CG News: सक्ति जिले के बाराद्वार नगर पंचायत अंतर्गत समलाई मंदिर के पास प्रस्तावित डोम शेड निर्माण कार्य के टेंडर में गंभीर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं. मामले की शिकायत नगरी प्रशासन विभाग के सचिव से की गई है.