Vistaar NEWS

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत, सिम्स में थे भर्ती

CG News

छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा

Rupnarayan Sinha Heart Attack: छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. उन्होंने इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया था.

जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा पार्टी के प्रशिक्षण शिविर में बतौर प्रशिक्षण प्रभारी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान अचानक उन्हें सीने में दर्द और बेचैनी महसूस हुई. मौके पर मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया.

घटना की सूचना मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल सहित कई नेता सिम्स अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से मुलाकात कर रूपनारायण सिन्हा की स्थिति की जानकारी ली. हालांकि डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण शिविर में पार्टी संगठन को लेकर महत्वपूर्ण सत्र चल रहे थे और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसी दौरान अचानक हुई इस घटना ने पूरे आयोजन को शोक में बदल दिया. कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ता भी स्तब्ध नजर आए.

कौन हैं रूपनारायण सिन्हा?

ये भी पढ़ें- CG News: छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को लगेगा महंगाई का झटका! यातायात महासंघ ने की किराया बढ़ाने की मांग

Exit mobile version