CG News: छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को लगेगा महंगाई का झटका! यातायात महासंघ ने की किराया बढ़ाने की मांग

CG News: महासंघ का कहना है कि आखिरी बार साल 2021 में किराया बढ़ा था. महासंघ ने ओडनिवरी बस में 50 प्रतिशत और डीलक्स बस में 30 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की है.
Bus (File Photo)

बस (फाइल फोटो)

CG News: छत्तीसगढ़ में बस से यात्रा करने वाले यात्रियों को महंगाई का बड़ा झटका लगने वाला है. राज्य यातायात महासंघ ने बस का किराया बढ़ाने की मांग की है. यातायात महासंघ की ये मांग पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण की गई है. महासंघ का कहना है कि आखिरी बार साल 2021 में किराया बढ़ा था. महासंघ ने ओडनिवरी बस में 50 प्रतिशत और डीलक्स बस में 30 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग की है.

11 दिनों में बढ़े पेट्रोल-डीजल पर 7 रुपये

देशभर में पिछले 11 दिनों में पेट्राेल-डीजल करीब 7 रुपये लीटर महंगा हुआ है. छत्तीसगढ़ में भी इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. राज्य के अधिकांश जिलाें में पेट्रोल 109 रुपये लीटर तक पहुंच गया है. डॉलर के सामने भारतीया रुपए का गिरना और अंतरराष्ट्रीय तनाव का सीधा से असर आम आदमी की जेब पर पड़ता दिखाई दे रहा है.

राशन और सब्जियों पर दिख रहा असर

पेट्राेल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते ट्रांसपोर्टरों ने भी माल भाड़ा बढ़ा दिया है. इसका सीधा असर राशन और सब्जियों की कीमतों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में चीजें और महंगी हो सकती है. इन सभी चीजों की महंगाई से आम आदमी की जेब पर सीधे तौर पर करीब 1000 रुपये तक एक्सट्रा बढ़ सकता है.

दूध और CNG भी हुआ महंगा

देशभर में दूध के दामों में भी वृद्धि हुई है. अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं. इस पर कंपनियों का कहना है कि चारा, पैकेजिंग और ईधन की लागत बढ़ने से कीमत भी बढ़ानी पड़ी है. इसके साथ ही CNG की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. सीएनजी की कीमत भी 79.09 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. इस बढ़ाेतरी के बाद ऑटो और टैक्सी के किराए में भी उछाल देखने को मिल सकती है.

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ में फिर महंगा हुआ पेट्रोल, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े रेट, रायपुर से बिलासपुर तक जानें नया रेट

ज़रूर पढ़ें