रायपुर के मदरसों और यतीमखानों बच्चों से कराई जा रही सफाई, बाल आयोग के निरीक्षण में हुए कई खुलासे

CG News: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने दो मदरसों और यतीमखानों का अचानक निरीक्षण किया.
Child Commission's Inspection

बाल आयोग का निरीक्षण

CG News: राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ बाल आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने दो मदरसों और यतीमखानों का अचानक निरीक्षण किया. जांच के दौरान बच्चों की दिनचर्या, साफ-सफाई, भोजन और मूलभूत सुविधाओं को लेकर कई खामियां सामने आईं, जिस पर आयोग ने गंभीर चिंता जताई है.

बच्चों की दिनचर्या पर जताई चिंता

निरीक्षण के तहत बैजनाथ पारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिमीन और दारुल यतामा समेत पुलिस पेट्रोल पंप के पास संचालित मदरसा इदारा-ए-सरिया यतीम खाना का जायजा लिया गया. इस दौरान बच्चों से बातचीत कर उनकी दिनचर्या और रहने की स्थिति की जानकारी ली गई. जांच में पता चला कि बच्चों को सुबह से लेकर देर रात तक लगातार पढ़ाई कराई जा रही थी, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जताई गई.

साफ-सफाई और भोजन व्यवस्था में खामियां

निरीक्षण के दौरान परिसर और रसोई क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली. बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, वहीं उन्हें दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए गए. आयोग ने इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर लापरवाही माना.

बच्चों से कराया जा रहा था काम

जांच में यह भी सामने आया कि बच्चों से सफाई और अन्य दैनिक कार्य कराए जा रहे थे. बाल आयोग ने इसे बच्चों के अधिकारों का उल्लंघन बताते हुए कड़ी नाराजगी जाहिर की. आयोग की अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कार्य न कराया जाए और संस्थानों में बाल संरक्षण से जुड़े सभी नियमों का पूरी गंभीरता से पालन सुनिश्चित किया जाए.

ये भी पढे़ं- CG News: ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने होनहार बच्चों और नन्हे रोज़ेदारों का किया सम्मान

ज़रूर पढ़ें