CG News: बालोद में पुलिस की बड़ी लापरवाही! आरोपी महिला चकमा देकर फरार, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

Balod News: इस पूरे मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेध निषाद और महिला कॉन्स्टेबल पूर्णिमा ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है.
balod Female accused in theft case escapes from police custody three police personnel suspended

बालोद: पुलिस हिरासत से आरोपी महिला फरार

Balod News: छत्तीसगढ़ के बालोद से पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया है. जहां पुलिस हिरासत से एक आरोपी महिला चकमा देकर फरार हो गई. इस मामले को एसपी योगेश पटेल गंभीरता से लिया है. ड्यूटी के दौरान चूक पाए जाने पर हेड कॉन्स्टेबल समेत 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है.

हिरासत से आरोपी महिला फरार

बालोद के नयापारा क्षेत्र में करीब दो लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया. आरोपी जिले के कलकसा गांव की रहने वाली है. वर्तमान में वह नयापारा में रह रही थी. पुलिस आरोपी महिला को शनिवार (4 जुलाई 2026) को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई थी. नई दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक थाने से महिला ने हिरासत में रहते हुए पुलिस को चकमा देकर भाग गई. इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया

इस पूरे मामले में पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है. पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेध निषाद और महिला कॉन्स्टेबल पूर्णिमा ठाकुर को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही एसपी पटेल मे साफ किया किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Rajnandgaon: पहली ही बारिश में खुली 22 करोड़ के ओवरब्रिज की पोल, जगह-जगह दरारें, गुणवत्ता पर उठे सवाल

तलाशी के लिए टीम गठित

जहां एक ओर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. वहीं, दूसरी ओर फरार आरोपी महिला की तलाशी के लिए अलग-अलग टीमों को गठित किया गया है. आरोपी के पैतृक गांव में दबिश दी जा रही है. पुलिस ने दावा किया है कि महिला को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

ज़रूर पढ़ें