‘गर्लफ्रेंड ने हत्या कर दी’, भिलाई के होटल में युवक की मौत का मामला, CCTV सामने आया; परिजन बोले- रातभर शव के साथ बैठी रही लड़की

सूत्रों की माने तो प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि लड़की को हमने हिरासत में लिया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या की गई है.
The young man and the young woman were seen entering the hotel room together.

युवक और युवती दोनों होटल के कमरे में एक साथ जाते हुए दिखाई दिए.

CG News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में स्थित कोनाल होटल के कमरा नंबर 201 में शादाब शेख नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि शादाब अपनी प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा था और कमरा नंबर 201 में ठहरे था. सुबह शादाब की लाश मिली. वही प्रेमिका रात भर प्रेमी के लाश के पास बैठी रही. सुबह प्रेमिका ने होटल से बाहर जाकर सिगरेट और ब्लेड खरीदा और फिर होटल के रूम में चली गई.सारी गतिविधियां होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

परिजनों के पहुंचने पर युवती ने ही दरवाजा खोला

मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है. छत्तीसगढ़ के भिलाई में कोनाल होटल के कमरा नंबर 201 में 19 साल के युवक की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली है. युवक का नाम शादाब शेख बताया जा रहा है, जो पेशे से म्यूजिक आर्टिस्ट था. शादाब मंगलवार शाम 4 साल बड़ी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था. उसके दोस्तों को कॉल आया कि शादाब बेहोश हो गया है.

शादबाद के दोस्त और परिजन होटल पहुंचे, तो युवती ने ही दरवाजा खोला. दोस्तों और परिजनों ने देखा कि शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी हुई थी. स्कार्फ का फंदा पंखे से लटका हुआ था. शादाब की सांसें थम चुकी थीं. परिवार वालों ने लड़की पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है.

‘एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आने पर युवती ने भाई को बेल्ट से मारा’

युवक के भाई ने कहा कि लड़की ने भाई को बेल्ट से मारा. फिर खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे धमकाया. भाई की हत्या के बाद लड़की बॉडी के साथ रात भर रही. युवक के दोस्तों के अनुसार, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था. उसने लड़की को मोबाइल और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद वह अपनी नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था. दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी. जिस दिन शादाब होटल में था, उसी दिन उसकी एक्स गर्लफ्रेंड का फोन आया था. इसे लेकर शादाब की गर्लफ्रेंड नाराज हो गई. फिर दोनों के बीच में लड़ाई हुई थी. इसके बाद युवती ने भाई को बेल्ट से मारा.

‘मेरा भाई कभी सुसाइड नहीं कर सकता’

शादाब (19) जवाहर नगर, अटल आवास का रहने वाला था. म्यूजिक आर्टिस्ट था. पियानो बजाता था. वहीं, शादाब के परिवार वालों और उसके दोस्तों ने पुलिस की आत्महत्या की आशंका पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं. परिवार का कहना है कि जिस हालत में उसका शव मिला, उसे देखकर आत्महत्या की बात पर यकीन करना मुश्किल है. उनका आरोप है कि शादाब की हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है. मृतक शादाब के भाई अल्ताफ शेख ने बताया कि उसका भाई करीब 6 महीने से भिलाई की युवती के साथ रिलेशनशिप में था.

मंगलवार को शादाब और उसकी गर्लफ्रेंड कुणाल होटल गए थे. अल्ताफ शेख के मुताबिक, उन्हें भाई के दोस्तों से जानकारी मिली कि होटल में युवती के मौजूद रहने के दौरान सादाब की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 11 बजे सादाब के दोस्त होटल पहुंचे थे और उन्हें उस वक्त चेक आउट करना था, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला. दोस्तों ने करीब 2-3 घंटे तक इंतजार किया. उन्हें लगा कि दोनों कमरे में सो रहे होंगे. अल्ताफ के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे युवती अकेले कमरे से बाहर निकली और कुछ देर बाद फिर कमरे में गई। यह पूरी घटना होटल के CCTV कैमरे में कैद है. अल्ताफ ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 8 बजे शादाब के दोस्त दोबारा कमरे पर पहुंचे, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खोला गया. बाद में जब दरवाजा खुला तो शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि वहां पंखे से स्कार्फ बंधा हुई दिखाई दिया. भाई ने कहा कि उनका भाई सुसाइड जैसा कदम नहीं उठा सकता.

‘प्रेमी-प्रमिका दोनों ने शराब पी’

वहीं इस पूरे मामले में भिलाई नगर के सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी का कहना है कि होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में शादाब से की लाश मिली है. होटल के कमरे में शराब मिली है. दोनों प्रेमी और प्रेमिका ने शराब पी थी. घटनास्थल पर जाकर पूरी जांच की गई. एफएसएल की टीम भी जांच की है. मामले की जांच की जा रही है. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

कई सवालों के नहीं मिले जवाब

सूत्रों की माने तो प्रेमिका को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. लेकिन पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि लड़की को हमने हिरासत में लिया है. फिलहाल इस पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या फिर हत्या की गई है.

इस मामले में कई सवाल उठ रहे हैं. प्रेमिका रात भर लाश के पास कैसे बैठ सकती है. आखिर प्रेमिका ने सुबह उठकर दुकान से ब्लेड और सिगरेट क्यों खरीदी, फिर वह वापस कमरे में क्यों गई. प्रेमिका ने पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई. बिना पुलिस को जानकारी दिए बगैर घर वालों ने होटल के कमरे से शादाब की लाश को होटल से बाहर क्यों निकाला? सवाल बहुत सारे हैं, जिनके जवाब आना अभी बाकी है.

ये भी पढे़ं: Dhamtari: धमतरी में सांप और गोह मारकर पकाने-खाने का बनाया वीडियो, वन विभाग ने 5 युवकों को पकड़ा

ज़रूर पढ़ें