CG Crime News: अशिक्षा का फायदा उठाकर 60 वर्षीय महिला की 21 डिसमिल जमीन हड़पी, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: डोंगरगांव.ग्रामीण और अशिक्षित महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी 21 डिसमिल जमीन हड़पने के आरोप में डोंगरगांव पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि आरोपी ने 7 डिसमिल जमीन के नाम पर महिला से दस्तावेजों में हस्ताक्षर […]

CG Crime News: डोंगरगांव.ग्रामीण और अशिक्षित महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर उसकी 21 डिसमिल जमीन हड़पने के आरोप में डोंगरगांव पुलिस ने 34 वर्षीय आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोप है कि आरोपी ने 7 डिसमिल जमीन के नाम पर महिला से दस्तावेजों में हस्ताक्षर कराकर 21 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली.

पुलिस के मुताबिक ग्राम अरसीटोला निवासी 60 वर्षीय जामबाई पति बलराम यादव ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत ने उसकी जमीन खरीदने की बात कही थी. आरोपी ने 7-7 डिसमिल के हिसाब से कुल 21 डिसमिल जमीन खरीदने का इकरारनामा कराया. आरोप है कि रजिस्ट्री के दौरान महिला को 7 डिसमिल जमीन के दस्तावेज बताए गए, लेकिन उसके स्थान पर 21 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए गए.

शिकायतकर्ता के अनुसार, महिला की अशिक्षा और ग्रामीण होने का फायदा उठाकर पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया. जमीन के एवज में दिए गए चेक में से एक चेक अनादरित होने के बाद मामले का खुलासा हुआ. शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 237/2026 के तहत धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया.

जांच में आरोपी के खिलाफ थाना छुरिया और कोतवाली राजनांदगांव में भी इसी तरह के अपराध दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई अपराध और शिकायतें दर्ज हैं तथा वह थाना बसंतपुर का गुंडा बदमाश है. पुलिस ने आरोपी मो. परवेज गोरी उर्फ ओमप्रकाश राजपूत पिता स्व. रूस्तम गोरी, निवासी इंदिरा नगर, राजनांदगांव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में की गई. इसमें थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल और प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः Ambikapur: विस्तार न्यूज़ की खबर का असर, रोलर मशीन से सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू, सड़क पर उतरे अफसर

ज़रूर पढ़ें