CM Sai in Bhilai: : पत्नी संग भिलाई पहुंचे CM साय, पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को पत्नी कौशल्या साय के साथ भिलाई पहुंचे. उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के समापन पर व्यासपीठ पूजन किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की.
cm sai news

cm sai news/ image source: vistaar news input

CM Sai in Bhilai: दुर्ग: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ रविवार को भिलाई पहुंचे. यहां उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा वाचित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन कथा का श्रवण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने व्यासपीठ का विधिवत पूजन किया और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया.

सीएम ने श्रद्धालुओं को किया संबोधित

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की. शिव महापुराण कथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पर देवाधिदेव भगवान महादेव की विशेष कृपा है.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भगवान भोलेनाथ के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर विराजित देवी-देवताओं की भी असीम कृपा बनी हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और लोगों में आध्यात्मिक चेतना बढ़ती है.

सीएम ने पोस्टर विमोचन भी किया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया. उन्होंने लोगों से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और ऑनलाइन गतिविधियों में सावधानी बरतने की अपील की. सात दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन के अंतिम दिन भिलाई में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला. मुख्यमंत्री ने आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें:युवाओं के भरोसे आगे बढ़ेगी BJP, PM मोदी ने देर रात ‘नवीन’ टीम से मुलाकात कर सौंपा बड़ा टास्क

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें