Vistaar NEWS

Durg सेंट्रल जेल में सुबह 6 बजे रेड, मोबाइल सहित बीड़ी, सिगरेट बरामद, मचा हड़कंप

Durg

दुर्ग

रिपोर्ट-दीप शर्मा

Durg: दुर्ग केंद्रीय जेल में गुरुवार सुबह जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक दबिश देकर पूरे जेल परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया.सुबह करीब 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई से जेल प्रशासन और बंदियों में हड़कंप मच गया.कलेक्टर अभिजीत सिंह की अगुवाई में करीब 100 अधिकारियों और जवानों की टीम ने जेल को घेरकर बिना पूर्व सूचना के जांच शुरू की.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल तलाशी के लिए 10 अलग-अलग टीमें बनाई गई थीं. जिन्होंने एक-एक बैरक, शौचालय, अहाता और संभावित छिपने वाले स्थानों की बारीकी से जांच की. करीब दो घंटे चली कार्रवाई में दो मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, चिलम, लाइटर, कैंची और नेलकटर समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए.

कार्रवाई के दौरान एडीएम वीरेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी शहर शोभराज अग्रवाल, सीएसपी दुर्ग हर्षित मेहर समेत पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.एडिशनल एसपी भोजराज अग्रवाल ने बताया कि सुबह 6 से 8 बजे तक आकस्मिक चेकिंग की गई और 10 टीमों ने पूरे जेल परिसर की तलाशी ली.

कलेक्टर ने क्या बताया ?

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि बरामद सामान का पंचनामा तैयार कर संबंधित थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है.बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच की जा रही है. मोबाइल से किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई, सिम किसके नाम पर है और जेल के भीतर प्रतिबंधित सामान कैसे पहुंचा, इसकी भी जांच की जाएगी.

CG News: PM मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

Exit mobile version