Vistaar NEWS

Durg: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी, सड़क पर गुजारी रात, जानें मांगें

CG News

गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

Durg: दुर्ग में प्रदेशभर से आए हजारों अतिथि शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं. अतिथि शिक्षकों की नियमितीकरण, संविलियन, समान अधिकार और समान वेतन की मांग है. सोमवार को अतिथि शिक्षकों ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के दुर्ग स्थित मंत्री बंगले का घेराव करने का प्रयास किया.

गजेंद्र यादव के बंगले के बाहर अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन जारी

वहीं शिक्षकों के मंत्री निवास की ओर बढ़ने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया. इस दौरान आंदोलनकारी शिक्षकों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और हल्की झड़प की स्थिति भी बनी. पुलिस के रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में शिक्षक सड़क पर ही धरने पर बैठ गए.

पहले भी खून से लिखा था पत्र

बता दें कि इससे पहले अतिथि शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री के नाम खून से पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग भी की थी. उनका कहना था कि अगर सरकार उनके भविष्य को सुरक्षित नहीं कर सकती तो उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार भी नहीं मिल रहा है.

अब आंदोलन के 20 दिन पूरे होने के बाद शिक्षकों ने सीधे शिक्षा मंत्री के निवास तक पहुंचकर अपनी मांगों पर जल्द फैसला लेने की अपील की है. इधर, दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विद्यामितान के मामले में जो भी सही होगा वो निर्णय लिया जाएगा.

अतिथि शिक्षकों प्रमुख मांगें

ये भी पढ़ें- CG News: कांग्रेस ने पीएम मोदी को लेकर जारी किया विवादित पोस्टर, किरणदेव सिंहदेव बोले- इनकी भाषा शैली निम्न स्तर की है

Exit mobile version