Raipur Railway Crime: रायपुर से ट्रेन छुटते ही ट्रेनों में किन्नरों का आतंक, यात्री से की मारपीट… FIR

Raipur Railway Crime: रायपुर. चलती ट्रेन में पैसे मांगने और नहीं देने पर यात्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. शिकायत के अनुसार, ट्रेन में सवार तीन किन्नरों और एक युवक ने पैसे नहीं देने पर दो यात्रियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की.
Train

ट्रेन

Raipur Railway Crime: रायपुर. चलती ट्रेन में पैसे मांगने और नहीं देने पर यात्रियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. शिकायत के अनुसार, ट्रेन में सवार तीन किन्नरों और एक युवक ने पैसे नहीं देने पर दो यात्रियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. आरोप है कि युवक ने एक यात्री के दाहिने सीने पर लात मारी, जिससे वह घायल हो गया. बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई. आरोपियों ने दोनों को ट्रेन से नीचे फेंकने और जान से मारने की धमकी भी दी.

 पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सुंदरगढ़ जिले के लाठीकटा थाना क्षेत्र के मोनको निवासी जुनुस जोजो (24) अपने दोस्त विकास तिर्की के साथ ट्रेन नंबर 12812 से राउरकेला से नासिक जा रहे थे. दोनों जनरल कोच में सफर कर रहे थे. 17 अक्टूबर की रात करीब 9.45 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद तीन किन्नर और एक युवक उनके पास पहुंचे और पैसे मांगने लगे.

 शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया. इसके बाद गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की. इसी दौरान युवक ने उनके दाहिने सीने पर लात मारी और नाक के पास भी चोट आई. दोस्त विकास तिर्की ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ भी हाथापाई की.

घटना के दौरान शोर सुनकर रेलवे स्टॉफ मौके पर पहुंचा. शिकायतकर्ता ने उसे घटना की जानकारी दी. इसके बाद जीआरपी दुर्ग चौकी में मौखिक शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई. घटना रायपुर जीआरपी के क्षेत्राधिकार में होने के कारण भिलाई जीआरपी में शून्य पर दर्ज प्राथमिकी को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी रायपुर भेजा गया है.

ये खबर भी जरूर पढ़ेंः CG News: गुपचुप खाने से एक ही परिवार के 7 लोगों को फूड पॉइजनिंग

ज़रूर पढ़ें