Vistaar NEWS

Rajnandgaon: गोल बाजार से हटा 100 साल पुराना अतिक्रमण, SDM की मौजूदगी में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन

RAJNANDGAON

गोल बाजार से हटा 100 साल पुराना अतिक्रमण

Rajnandgaon: कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन ने सोमवार सुबह बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. गोल बाजार स्थित मटन मार्केट से करीब 100 साल पुराना अतिक्रमण हटाया गया. इस कार्रवाई के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी थी. सुबह से ही मौके पर एसडीएम, तहसीलदार और नगर निगम का अमला पहुंच गया था.

भारी पुलिस बल था तैनात

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था. बताया जा रहा है कि गोल बाजार क्षेत्र में लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं. मटन मार्केट के आसपास दुकानदारों और ठेला संचालकों ने सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर लिया था. इसके कारण बाजार में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कई बार जाम की स्थिति बन जाती थी. स्थानीय व्यापारियों और रहवासियों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की थी. इसके बाद कलेक्टर जितेंद्र यादव ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए.

प्रशासन की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई

निर्देश मिलते ही प्रशासन ने संयुक्त टीम बनाई. टीम में एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे. सुबह-सुबह टीम ने जेसीबी और अन्य साधनों के साथ कार्रवाई शुरू की. अतिक्रमणकारियों को पहले समझाइश दी गई, इसके बाद अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया गया. कार्रवाई के दौरान मटन मार्केट के आसपास के अवैध निर्माण, टीन शेड, चबूतरे और दुकानों के आगे बढ़ाए गए हिस्सों को हटाया गया.

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो. पुलिस ने पूरे इलाके में बैरिकेडिंग कर दी थी. प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई को देखकर अतिक्रमणकारियों ने भी ज्यादा विरोध नहीं किया. कुछ लोगों ने सामान हटाने के लिए थोड़ा समय मांगा, जिसे प्रशासन ने दिया.

Exit mobile version