Rajnandgaon: गायों को हलाल कर बेचने वाले आरोपियों को भीड़ ने पीटा, दुकान पर भी चला बुल्डोजर
राजनंदगांव
Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, यहां से गायों के सिर काटने का मामला सामने आया था. जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला. वहीं, कोर्ट से बाहर निकलते समय नाराज लोगों ने आरोपियों की पिटाई कर दी. उनके ऊपर स्याही भी फेंकी गई. इस दौरान लोगों में काफी आक्रोष देखने को मिला.
आरोपियों की दुकानों पर चला बुलडोजर
राजनांदगांव के गौरी नगर में गौवंश हत्या के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. हत्या के आरोपियों की दुकानों पर आज नगर निगम ने बुलडोजर चलाया है. कार्रवाई के दौरान किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
क्या है पूरा मामला ?
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही गौरी नगर में गाय का कटा हुआ शव मिला था. घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 10लोगों को गिरफ्तार किया था.
नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची
पुलिस जांच में जो मुख्य दोषी पाए गए हैं, उनकी अवैध दुकानों को चिन्हित किया गया था. आज नगर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची और उनकी दुकानों को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी भी मौजूद रहे. पुलिस प्रशासन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न हो.