राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर बम की सूचना से मचा हड़कंप

राजनांदगांव. राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर बम होने की सूचना से गुरुवार को हड़कंप मच गया. यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह फैलने के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल सक्रिय हो गए. बताया जा रहा है कि सूचना के बाद ट्रेन […]
Rajnandgaon Railway Station Bomb Threat

राजनांदगांव. राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 पर बम होने की सूचना से गुरुवार को हड़कंप मच गया. यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की अफवाह फैलने के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल सक्रिय हो गए.

बताया जा रहा है कि सूचना के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर-2 पर ही रोक दिया गया. करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया. इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की मदद से ट्रेन और आसपास के क्षेत्र की जांच की जा रही है.

इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल ट्रेन में बम होने की सूचना की पुष्टि नहीं हुई है. सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं.

ज़रूर पढ़ें